Ro no D15139/23

जनजातीय अंचलों से निकले होनहारों ने UPSC प्रीलिम्स में दर्ज कराई दमदार मौजूदगी

ट्राइबल यूथ हॉस्टल के 13 अभ्यर्थियों ने रचा नया कीर्तिमान*

 

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा— युवा शक्ति की सफलता नए छत्तीसगढ़ की पहचान*

 

रायपुर, 18 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) ट्राइबल यूथ हॉस्टल’ मुख्य रूप से आदिवासी समुदाय के विद्यार्थियों के लिए चलाई जाने वाली एक विशेष आवासीय सुविधा है। छत्तीसगढ़ के रायपुर और नई दिल्ली के द्वारका में प्रमुख केंद्र स्थित हैं, जो संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को निःशुल्क आवास और कोचिंग सहायता प्रदान करते हैं। देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बड़ी खबर सामने आई है। नई दिल्ली के द्वारका स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल से तैयारी कर रहे 13 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल कर न केवल अपने सपनों को नई उड़ान ही नहीं दी है, बल्कि पूरे प्रदेश का मान भी बढ़ाया है।

 

*मार्गदर्शन और मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है*

 

दूरस्थ जनजातीय और ग्रामीण क्षेत्रों से दिल्ली पहुंचे इन युवाओं की सफलता मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प की प्रेरक मिसाल है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने साबित कर दिया कि सही मार्गदर्शन और मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

 

*आने वाली पीढ़ियों को लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी*

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ की युवा शक्ति की प्रतिभा, परिश्रम और अटूट संकल्प का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और करियर निर्माण के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इन विद्यार्थियों की सफलता आने वाली पीढ़ियों को बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।

 

*ट्राइबल यूथ हॉस्टल प्रतिभाओं को निखारने का महत्वपूर्ण माध्यम*

 

आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि ट्राइबल यूथ हॉस्टल जैसे संस्थान प्रतिभाओं को निखारने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रारंभिक परीक्षा में सफल ये विद्यार्थी मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रशासनिक सेवाओं में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों में गौतम कुमार, कुलभूषण सिंह पोया, हरि चंद्र प्रकाश सिंह, मयंक रात्रे, मलिकराम पटेल, आर्यन राठौर, चेतन लाल, हरीश कुमार पटेल, किशन लाल साहू, सत्यनारायण चंद्राकर, दीक्षा दिवाकर, विकेश कुर्रे तथा प्रकाश पटेल शामिल हैं।

 

*युवाओं की उपलब्धि अन्य को भी प्रेरित करेगी*

 

विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने कहा कि यह सफलता राज्य के युवाओं की प्रतिभा और सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे शैक्षणिक अवसरों का सकारात्मक परिणाम है। उन्होंने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि अन्य युवाओं को भी प्रेरित करेगी। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि UPSC जैसी कठिन परीक्षा में ट्राइबल यूथ हॉस्टल नई दिल्ली से 13 अभ्यर्थियों की सफलता यह बताती है कि छत्तीसगढ़ के युवाओं में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने की क्षमता लगातार मजबूत हो रही है।

  • Related Posts

    आयुष्मान भारत और एबीडीएम योजनाओं की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित पीएम राहत और कार्ड ब्लॉकिंग पर दिया गया तकनीकी मार्गदर्शन

        जगदलपुर, 18 जून 2026/ स्वास्थ्य विभाग की आयुष्मान शाखा के अंतर्गत आज महारानी अस्पताल के शहीद गुंडाधुर सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।…

    Read more

    जनपद पंचायत दरभा में नरेगा और पीएम आवास योजना की सामाजिक अंकेक्षण संबधी हुई बैठक, पारदर्शिता और जवाबदेही पर रहा जोर

      जगदलपुर, 04 जून 2026/ विकास और प्रशासनिक पारदर्शिता को गति देने के उद्देश्य से आज जनपद पंचायत दरभा में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तोकापाल, श्री शंकर लाल सिन्हा की अध्यक्षता में…

    Read more

    NATIONAL

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग