Ro no D15139/23

धमतरी में पर्यटन विकास को बढ़ावा : 40 सदस्यीय दल बस्तर एक्सपोजर विजिट के हुआ रवाना

धमतरी 30 मार्च 2026/ जिले में पर्यटन क्षेत्रों के विकास को गति देने के उद्देश्य से कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा की विशेष पहल पर युवाओं, स्व सहायता समूहों और समिति सदस्यों के दल को आज बस्तर क्षेत्र के लिए रवाना किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सार्वा ने इस दल को कलेक्टोरेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस एक्सपोजर विजिट सह प्रशिक्षण कार्यक्रम के दल में जिले के नरहरा, रूद्री, निरई, मेचका, सिहावा, गंगरेल और जबर्रा की समितियों के लगभग 40 सदस्य शामिल हैं। यह दल 30 मार्च से 01 अप्रैल तक बस्तर के विभिन्न क्षेत्र-चित्रकूट जलप्रपात, नारायण पाल मंदिर, चित्रधारा, चिलकुटी मेटल विलेज, तीरथगढ़, कोटमसर गुफा, आदिवासी बाजार, बारसूर, दंतेश्वरी आदि पर्यटर स्थलों में सांस्कृतिक अनुभव, जनजातीय नृत्य और परंपराओं का अध्ययन, कौशल एवं आजीविका प्रशिक्षण, होमस्टे एवं ग्रामीण जीवन का अनुभव तथा स्थानीय बाजार और हस्तशिल्प का अवलोकन कर अजीविका संबंधी जानकारियों से अवगम होगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सार्वा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं और महिलाओं को छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थलों को समझने का अवसर प्रदान करेगा, जिससे वे अपने क्षेत्र में पर्यटन विकास के लिए नए आयाम जोड़ सकेंगे।
इस अवसर पर कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि धमतरी जिला जल्द ही देश के पर्यटन मानचित्र पर उभरने वाला है। उन्होंने प्रतिभागियों से बस्तर के पर्यटन स्थलों पर साफ-सफाई, व्यवस्थाएं, समिति की सक्रियता और पर्यटकों को दी जाने वाली सुविधाओं का गहराई से अध्ययन करने और बारिकी से समझने कहा। कलेक्टर ने पर्यटन के प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया के उपयोग और पर्यावरण संरक्षण के साथ सुरक्षित पर्यटन विकसित करने पर भी जोर दिया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने सभी प्रतिभागियों को भ्रमण से आने के बाद अपने अनुभव भी साझा करने कहा तथा सीखी गई बातों को अपने क्षेत्रों में लागू करने पर बल दिया। इस मौके पर एसडीएम धमतरी श्री पीयूष तिवारी, एसडीएम कुरूद श्री नभसिंह कोसले, डिप्टी कलेक्टर कल्पना ध्रुव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    टीबी मरीजों के नाम पर राशि गड़बड़ी की शिकायत पर जांच समिति गठित कलेक्टर ने 15 दिवस के भीतर रिपोर्ट देने के दिए निर्देश

      जशपुरनगर 30 मार्च 2026/ टीबी मरीजों के नाम पर 2.40 लाख रुपये की गड़बड़ी संबंधी शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा संज्ञान लेते हुए जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।…

    Read more

    कालेज के विघार्थियों को ष्एआई यूथ स्किलष् प्रोग्राम के संबंध में दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

    जशपुरनगर 30 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन जशपुर द्वारा शासकीय राम भजन राय एनईएस महाविद्यालय के सभागार में ऑनलाइन “एआई यूथ स्किल प्रोग्राम” का आयोजन…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले