Ro no D15139/23

किसानों की समृद्धि प्राथमिकता : कलेक्टर मिश्रा ने कृषि अधिकारियों की समीक्षा की’

*मिलेट, औषधीय फसल और लघु उद्योगों को प्रोत्साहित करने दिए निर्देश*

*धान के साथ मिलेट, तिलहन, मखाना और औषधीय फसलें बनेंगी आय का नया आधार*

धमतरी, 31 जुलाई 2025/कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज यहां शासकीय श्रवण बाधितार्थ शासकीय बालिका विद्यालय में कृषि विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों को लाभान्वित करना, उनकी आय में वृद्धि करना और कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने निर्देशित किया कि धान के साथ-साथ दलहन, तिलहन, मिलेट एवं अन्य व्यावसायिक फसलों को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसी फसलों को प्रोत्साहित किया जाए जिनकी बाज़ार में मांग है, जिससे किसानों को सीधा आर्थिक लाभ हो। उन्होंने यह भी बताया कि मिलेट फसल जहां एक ओर पौष्टिक आहार है वहीं दूसरी ओर यह पशुओं के चारे के रूप में भी उपयोगी है।
बैठक में उप संचालक कृषि श्री मोनेश साहू सहित सभी कृषि ब्लॉक अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री मिश्रा ने विशेष रूप से सिंचित क्षेत्रों में गेहूं की खेती, ग्रीष्मकालीन धान के विकल्प, मिलेट मिशन, जैविक खेती, एकीकृत जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन कार्यक्रम तथा सामुदायिक बाड़ी को प्राथमिकता से क्रियान्वित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जिले की जलवायु औषधीय पौधों के लिए उपयुक्त है। हाल ही में कुरूद, कुहकुहा, कन्हारपुरी, गुदगुदा, मगरलोड जैसे क्षेत्रों में खस, बच, पचौली, सिंदूर, ब्राम्ही और लेमनग्रास जैसी औषधीय फसलों की खेती प्रारंभ की गई है। इसी तरह नगरी क्षेत्र में महानदी तटीय क्षेत्र में लगभग 4,000 नारियल के पौधे रोपे गए हैं, जो भविष्य में किसानों के लिए अच्छी आय का स्रोत बनेंगे। समीक्षा बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमति रोमा श्रीवास्तव उपस्थित थी ।
कलेक्टर ने मखाना की खेती का रकबा बढ़ाने और स्थानीय कृषि उत्पादों के मूल्यवर्धन (वैल्यू एडिशन) के लिए लघु औद्योगिक इकाइयों की स्थापना को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयमूलक गतिविधियों को बढ़ावा देना जरूरी है जिससे गांवों में ही रोजगार और स्वावलंबन को गति मिल सके।
श्री मिश्रा ने बीज, उर्वरक, और खाद की उपलब्धता की समीक्षा की तथा कृषि अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि किसानों को समय पर उन्नत बीज और आवश्यक उर्वरक उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने स्वायल हेल्थ टेस्टिंग और किसानों को तकनीकी प्रशिक्षण देने पर जोर दिया। कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि सभी विभागीय योजनाएं समय-सीमा में पूर्ण की जाएं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, ई-केवाईसी, आधार सीडिंग, और केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) निर्माण के कार्यों की सतत मॉनिटरिंग की जाए।
कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जबकि बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
’कलेक्टर श्री मिश्रा के प्रमुख निर्देशों में शामिल :
. व्यावसायिक फसलों को प्राथमिकता
. लघु औद्योगिक इकाइयों की स्थापना
. औषधीय पौधों की खेती को बढ़ा
. मिलेट और गेहूं फसलों को प्रोत्साहन
. जैविक और टिकाऊ खेती को समर्थन
. स्वायल हेल्थ और किसान प्रशिक्षण को बढ़ावा
. केसीसी, पीएम-किसान ई-केवाईसी की समय पर पूर्ति’

  • Related Posts

    कलेक्टर की पहल से धमतरी में हाईटेक खेती की ओर कदम ड्रोन तकनीक से किसानों को मिलेगा लाभ

    धमतरी, 02 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में ‘सहकारिता से समृद्धि’ के उद्देश्य को धरातल पर उतारते हुए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में नवाचार…

    Read more

    कर्मयोगी भारत अंतर्गत साधना सप्ताह की शुरुआत, सेवा गुणवत्ता और कार्यशैली सुधार पर जोर

        धमतरी, 02 अप्रैल 2026/ कर्मयोगी भारत पहल के अंतर्गत जिले में 2 अप्रैल से 8 अप्रैल 2026 तक “साधना सप्ताह” का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त