Ro no D15139/23

गर्व चेहरे पर था, मां के पहरे पर था’, फरहान अख्तर ने साझा की फिल्म ‘120 बहादुर’ के नए गाने की झलक

18 नवंबर, 1962 का वो दिन, जब 120 भारतीय जवानों ने चीनी सेना के हजारों सैनिकों को मार गिराया था। तापमान माइनस तीस डिग्री से भी नीचे था, ऑक्सीजन नाममात्र थी, हथियार कम थे, मदद पहुंचने की कोई उम्मीद नहीं थी, फिर भी मेजर शैतान सिंह भाटी और उनकी 13 कुमाऊं रेजिमेंट की चार्ली कंपनी ने चीन की फौज को ऐसा रोका कि दुश्मन भी दंग रह गया। एक-एक जवान शहीद होता गया, लेकिन उन्हें भारतीय सीमा में कदम रखने नहीं दिया। आज साठ साल से ज्यादा बीत गए, लेकिन वो बलिदान आज भी हर देशवासी की आंखें नम और गर्व से भर देता है। इस कहानी को अभिनेता और निर्माता फरहान अख्तर फिल्म ‘120 बहादुर’ के जरिए बड़े पर्दे पर ला रहे हैं।

मंगलवार को फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक गाना ‘मैं हूं वो धरती मां’ की झलक साझा की, जिसे देख हर कोई भावुक हो उठा। इस गाने को श्रेया घोषाल ने गाया है। वहीं संगीत अमित त्रिवेदी का है, और बोल जावेद अख्तर के हैं। तीनों ने गाने में ऐसा जादू डाला है कि इसे सुनते ही आंसू अपने आप बहने लगते हैं।

गाना एक लोरी की तरह है, जो भारत माता अपने उन लाड़ले बेटों के लिए गा रही है जो उसकी रक्षा करते हुए शहीद हो गए।

फरहान ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ”गर्व चेहरे पर था, मां के पहरे पर था, लाड़ले… लाड़ले… शुक्रिया…”

उन्होंने लिखा, ”भारत मां की ओर से एक दिल को छू जाने वाली लोरी, अपने उन सभी बेटों के लिए जो उसकी रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर देते हैं। धन्यवाद अमित त्रिवेदी, जावेद अख्तर और श्रेया घोषाल, इस नायाब प्रस्तुति के लिए। इस गीत की भावना और संदेश आने वाली पीढ़ियों तक अमर रहेगा।”

वीडियो में फिल्म की कुछ झलकियां भी दिखाई गई हैं। ऊंची-ऊंची बर्फीली चोटियों पर गोलीबारी के जोरदार सीन, सैनिकों का एक-दूसरे को संभालते हुए आगे बढ़ना और फिर शहादत के बाद का सन्नाटा, ये सब देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

इससे पहले 12 नवंबर को फिल्म की पूरी टीम ने भारतीय डाक विभाग के साथ मिलकर रेजांग ला के शहीदों के सम्मान में एक खास ‘माई स्टैम्प’ जारी किया था।

दिल्ली में हुए कार्यक्रम में खुद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्टैम्प को लॉन्च किया। फोटो में राजनाथ सिंह के साथ फरहान अख्तर, रितेश सिधवानी, अमित चंद्रा और डाक विभाग के बड़े अधिकारी एक साथ नजर आए थे।

फरहान ने लिखा कि हमारे शहीदों की बहादुरी को इससे खूबसूरत सम्मान और क्या मिल सकता है? यह स्टैम्प ठीक रेजांग ला युद्ध की 63वीं बरसी से पहले जारी हुआ है, ताकि नई पीढ़ी भी यह जान सके कि हमारे जवान कितने बड़े थे।

फिल्म ‘120 बहादुर’ 21 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी।

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026, महिला फुटबॉल: छत्तीसगढ़ और झारखंड फाइनल में

    रायपुर, 31 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद एथलेटिक्स स्टेडियम कोटा में खेले गए महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले रोमांच और…

    Read more

    ख़ुद से सीखने वाले सूरज माशी ने उधार के स्पाइक्स पहन जीता 5000 मीटर का रजत पदक

    *सूरज नासिक में रहते हैं और ट्रेनिंग का खर्च हर महीने 2-3 दौड़ों में भाग लेकर मिलने वाली इनामी राशि से निकालते हैं* *खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में भाग लेने…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…