Ro no D15139/23

राजस्व विभाग के लिपिकीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की अनंतिम पदक्रम सूची प्रकाशित

अम्बिकापुर 11 मई 2026/  जिला प्रशासन द्वारा राजस्व विभाग में पदस्थ लिपिकीय संवर्ग एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की दिनांक 01 अप्रैल 2026 की स्थिति में अनंतिम पदक्रम सूची तैयार कर प्रकाशन हेतु जारी की गई है। जारी सूची में स्टेनोग्राफर वर्ग-1, वर्ग-2, वर्ग-3, अधीक्षक, सहायक अधीक्षक, सहायक ग्रेड-02, सहायक ग्रेड-03, स्टेनो टायपिस्ट, वाहन चालक, भृत्य एवं फर्राश पद पर कार्यरत कर्मचारियों को शामिल किया गया है। पदक्रम सूची कार्यालय में उपलब्ध अभिलेखों एवं सूचनाओं के आधार पर तैयार की गई है तथा इसे त्रुटिरहित बनाने का हर संभव प्रयास किया गया है। इसके बावजूद यदि किसी प्रकार की त्रुटि अथवा विसंगति पाई जाती है, तो संबंधित कर्मचारी अपने सेवा अभिलेखों से प्रविष्टियों का मिलान कर निर्धारित प्रारूप में आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। संबंधित कार्यालय प्रमुखों से कहा गया है कि वे सूची का अवलोकन कर संबंधित कर्मचारियों को टीप कराते हुए उनकी आपत्तियां पत्र जारी होने की तिथि से 15 दिवस के भीतर जिला कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि प्राप्त अभ्यावेदनों के निराकरण उपरांत अंतिम पदक्रम सूची का प्रकाशन शीघ्र किया जा सके।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!