Ro no D15139/23

पीएसआई-इंडिया को एक और बड़ी उपलब्धि, मिला ‘बेस्ट प्लेस टू वर्क’ का ख़िताब

हैपिएस्ट प्लेस टू वर्क और ग्रेट प्लेस टू वर्क के बाद यह तीसरी बड़ी उपलब्धि
लखनऊ/नई दिल्ली । महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य के मुद्दे पर लम्बे समय से प्रमुखता से कार्य रही संस्था पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल-इंडिया (पीएसआई-इंडिया) ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए देश के “बेस्ट प्लेस टू वर्क” (काम करने के लिए सबसे अच्छी जगह) का खिताब हासिल किया है। इसके साथ ही वह देश की पहली सर्वोत्कृष्ट कार्यस्थल वाली प्रमाणित स्वयंसेवी संस्था बन गयी है।
पीएसआई-इंडिया को यह प्रमाणपत्र कर्मचारियों से संवाद, फीडबैक और कार्यस्थल के वृहद आंकलन के आधार पर बेस्ट प्लेस टू वर्क का चयन करने वाली संस्था बेस्ट प्लेसेस टू वर्क लिमिटेड द्वारा वर्ष 2025 के लिए प्रदान किया गया है। यह जानकारी पीएसआई-इंडिया के एक्जेक्युटिव डायरेक्टर मुकेश कुमार शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि निश्चित रूप से एक सकारात्मक कार्य वातावरण को बढ़ावा देने के साथ ही उनकी कर्मचारी कल्याण की प्रतिबद्धता को और मजबूती प्रदान करेगा। श्री शर्मा ने बताया कि ज्ञात हो कि पीएसआई इंडिया को इससे पहले देश की पहली हैपिएस्ट प्लेस टू वर्क (काम करने के लिए सबसे सुखद स्थान) और ग्रेट प्लेस टू वर्क वाली प्रमाणित स्वयंसेवी संस्था बनने का गौरव हासिल हो चुका है। हैपीनेस रिसर्च एकेडमी प्राइवेट लिमिटेड ने संस्था को हैपिएस्ट प्लेस टू वर्क का प्रमाणपत्र प्रदान किया था। यह सभी प्रमाणपत्र कर्मचारी कल्याण और सकारात्मक कार्यस्थल संस्कृति के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। मुकेश कुमार शर्मा ने इस उपलब्धि पर ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह महत्वपूर्ण उपलब्धि एक खुशहाल दुनिया बनाने की हमारी यात्रा का एक अहम हिस्सा है। हम भरोसा दिलाते हैं कि संस्था इस दिशा में निरंतर आगे बढ़ते हुए देश को खुशहाली के रास्ते पर ले जाने का कार्य करती रहेगी। उन्होंने बताया कि संस्था कर्मचारियों को एक पारिवारिक माहौल प्रदान करने के साथ ही उनकी सुख-सुविधाओं और सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रखती है।

  • Related Posts

    राम मंदिर ट्रस्ट ने बैंक लॉकर में रखे आभूषणों की कराई वीडियोग्राफी, वेबसाइट पर भी करेगा प्रदर्शित

    Up News: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के विवाद के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठा रहा है. हालिया विवादों से…

    Read more

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार (6 अगस्त) को दावा किया कि भारत में उनके इंस्टाग्राम अकाउंट की पहुंच (रिस्ट्रिक्ट) कर दी गई है. उन्होंने कहा कि Meta ने बिना कोई वजह…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई