Ro no D15139/23

मद्य निषेध दिवस पर जनजागरूकता रैली, नशामुक्ति की दिलाई शपथ

बाबा गुरु घासीदास जयंती एवं रजत जयंती वर्ष 2025 के अवसर पर समाज कल्याण विभाग, सरगुजा द्वारा गुरुवार को मद्य निषेध दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत नशामुक्ति एवं मद्य निषेध के प्रति जन जागरूकता विकसित करने हेतु घड़ी चौक से गांधी चौक, अंबिकापुर तक रैली निकाली गई।

रैली में विभिन्न स्कूलों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। रैली में महापौर श्रीमती मंजूषा भगत विशेष रूप से शामिल रहीं। गांधी चौक में रैली की समाप्ति के पश्चात आयोजित सभा को संबोधित करते हुए महापौर ने कहा कि नशा नाश का कारण है। इसके सेवन से स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ते हैं तथा यह पारिवारिक कलह का भी एक बड़ा कारण बनता है। उन्होंने कहा कि विकसित समाज एवं राष्ट्र के निर्माण के लिए नशामुक्ति की दिशा में ठोस कदम उठाना आवश्यक है।
कार्यक्रम का संचालन एवं रूपरेखा की प्रस्तुति उप संचालक, समाज कल्याण विभाग, सरगुजा  व्ही. के. उइके द्वारा की गई। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के प्रतिनिधियों द्वारा भी संबोधन किया गया तथा नशा सेवन से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी उपस्थित जनसमूह को दी गई।
कार्यक्रम के अंत में महापौर  मंजूषा भगत द्वारा नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत उपस्थित सभी लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर स्कूलों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थी, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    काउंसलिंग प्रक्रिया अपरिहार्य कारणों से निरस्त

    राजनांदगांव 24 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को सभी जिलों में…

    Read more

    आकस्मिक निरीक्षण में शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष जोर

    बोर्ड परीक्षा परिणाम, बुनियादी अधिगम और विद्यालय संचालन की हुई समीक्षा, आवश्यक सुधार के दिए निर्देश   धमतरी, 24 जुलाई 2026/ जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार तथा विद्यार्थियों…

    Read more

    NATIONAL

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें