Ro no D15139/23

सुशासन तिहार से मजबूत हो रहा जनता का विश्वास- वर्षों से लंबित समस्या का मौके पर हुआ निराकरण

*मरवाही के जीवन लाल यादव को शिविर में तत्काल मिला भूमि संबंधी बी-1 दस्तावेज*

 

*अब दफ्तरों के चक्कर काटने से मिली मुक्ति

हितग्राही ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार*

 

रायपुर, 26 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित “सुशासन तिहार 2026” आम जनता के लिए भरोसे और राहत का सशक्त माध्यम बनता जा रहा है। शासन की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन अब गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर रहा है, जिससे आमजन में व्यवस्था के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। इसी कड़ी में मरवाही विकासखंड के ग्राम पड़खुरी निवासी श्री जीवन लाल यादव को सुशासन तिहार शिविर के दौरान मौके पर ही उनका लंबित बी-1 दस्तावेज उपलब्ध कराया गया।

 

*वर्षों का इंतजार और कार्यालयों के चक्करों से मिली मुक्ति*

 

ग्राम पड़खुरी निवासी जीवन लाल यादव अपनी कृषि भूमि से संबंधित आवश्यक बी-1 दस्तावेज प्राप्त करने के लिए लंबे समय से प्रयासरत थे। कई बार शासकीय कार्यालयों के चक्कर लगाने के बावजूद तकनीकी कारणों से उन्हें यह दस्तावेज नहीं मिल पा रहा था। इसी बीच उन्हें सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित होने वाले जन समस्या निवारण शिविर की जानकारी मिली, जिससे प्रेरित होकर वे राजस्व विभाग के स्टॉल पर पहुंचे। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने मामले में तत्परता और संवेदनशीलता दिखाते हुए उनके आवेदन की तत्काल ऑनलाइन व ऑन-स्पॉट जांच की। सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर मौके पर ही उन्हें बी-1 दस्तावेज का प्रिंट सौंप दिया गया।

 

*समय और आर्थिक संसाधनों की हो रही बचत*

 

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित सुशासन तिहार का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और सरल समाधान सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक जवाबदेह और जनकेंद्रित बनाया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में सीधे शिविर आयोजित होने से ग्रामीणों को अब छोटी-छोटी समस्याओं के लिए ब्लॉक या जिला मुख्यालय नहीं दौड़ना पड़ता। इससे न केवल लोगों के समय और आर्थिक संसाधनों की बचत हो रही है, बल्कि शासन और जनता के बीच की दूरी भी कम हुई है।

 

*हितग्राही ने माना सुशासन तिहार को वरदान*

 

दस्तावेज हाथ में मिलते ही जीवन लाल यादव के चेहरे पर संतोष और खुशी साफ दिखाई दी। उन्होंने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार हम ग्रामीणों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। जो काम महीनों से अटका था, वह आज चंद मिनटों में बिना किसी परेशानी के पूरा हो गया। प्रशासन की इस कार्यप्रणाली में आया सकारात्मक बदलाव सराहनीय है। उन्होंने इस संवेदनशील और त्वरित न्याय आधारित व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन के प्रति सहृदय आभार व्यक्त किया ।

  • Related Posts

    धमतरी में अवैध शराब कारोबार पर कसा शिकंजा, 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    धमतरी 20 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए लगातार कार्रवाई तेज कर दी है।…

    Read more

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम कल

    हरदिहा साहू समाज भवन में होगा आयोजन, विधायक श्री अजय चंद्राकर होंगे शामिल   धमतरी, 20 जून 2026/ 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा