Ro no D15139/23

सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) पूरी तरह ठप – कन्हैया

गरीबों के हक पर प्रशासन की लापरवाही का प्रहार
​- गुढ़ियारी, मंदिर हसौद और बिरगांव जैसे मुख्य भंडारण केंद्रों में राशन का टोटा
12 तारीख के बाद भी खाली हाथ हैं उपभोक्ता : कन्हैया
​रायपुर | ​प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर रायपुर सहित प्रदेश की चरमराई हुई सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) पर गहरी चिंता व्यक्त की है । उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद संभवतः यह पहला मौका है जब प्रदेश के मुख्य भंडारण केंद्रों (FCI/Nan) में ही राशन उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण हजारों गरीब परिवार राशन को मोहताज हो रहे हैं ।

​ कन्हैया अग्रवाल ने आरोप लगाया कि शासन और प्रशासन की घोर लापरवाही के कारण आज रायपुर की राशन दुकानों से चावल, शक्कर, नमक और मिट्टी तेल गायब है । स्थिति इतनी भयावह है कि ​गुढ़ियारी, मंदिर हसौद और बिरगांव जैसे बड़े भंडारण केंद्रों में चावल का स्टॉक शून्य है।
​जिन केंद्रों में थोड़ा-बहुत राशन बचा भी है, वहां परिवहन (Transporting) के लिए गाड़ियां उपलब्ध नहीं हैं । ​महीने की 12 तारीख बीत जाने के बाद भी हितग्राहियों को उनका मासिक राशन नहीं मिल पाया है।
प्रदेश ​महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने कड़े शब्दों में कहा, “यह सरकार की प्रशासनिक विफलता का प्रमाण है कि गरीबों की बुनियादी जरूरत की चीजों—चावल, नमक और मिट्टी तेल—की अनुपलब्धता बनी हुई है। सरकार केवल उत्सवों में व्यस्त है, जबकि जमीनी स्तर पर पीडीएस व्यवस्था पूरी तरह ठप हो चुकी है।”
​ ​कांग्रेस नेता ने सरकार और जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि आगामी 48 घंटों के भीतर भंडारण केंद्रों और उचित मूल्य की दुकानों में राशन की आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई, तो प्रदेश कांग्रेस कमेटी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। गरीबों के पेट पर लात मारने वाली इस अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।
​धन्यवाद
कन्हैया अग्रवाल
प्रदेश कांग्रेस कमेटी
छत्तीसगढ़

  • Related Posts

    महतारी वंदन योजना से महंत परिवार की महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह

    सरकारी योजना से बढ़ा आत्मविश्वास, महिलाएं बन रहीं परिवार की ताकत सिलाई-कढ़ाई जैसे कार्यों से परिवार की आय में दे रहीं योगदान कोरबा, 05 मार्च 2026/ राज्य सरकार की ’महतारी…

    Read more

    मंत्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को कोरबा प्रवास पर रहेंगे, विभिन्न निर्माण कार्यों का करेंगे भूमिपूजन

    कोरबा, 05 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम विभाग के मंत्री श्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को कोरबा जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी