Ro no D15139/23

नगर पंचायत डोंगरगांव के इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी भवन में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन

राजनांदगांव 07 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत नगर पंचायत डोंगरगांव के इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी भवन नगर पंचायत में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय ने शिविर में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय स्टॉलों में पहुंचकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शिविर में उपाध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक श्री भरत वर्मा, अध्यक्ष नगर पंचायत श्रीमती अंजू त्रिपाठी एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। उन्होंने विभागीय स्टॉलों में पहुंचकर योजनाओं के संबंध में जानकारी ली।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। जहां वार्ड क्रमांक 1 से 6 तक के नागरिकों द्वारा 103 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें मांग से संबंधित 91 आवेदन एवं शिकायत से संबंधित 12 आवेदन शामिल थे। मौके पर 10 आवेदनों का निराकरण किया गया। सर्वाधिक आवेदन राजस्व विभाग अंतर्गत पट्टा एवं भूमिहीन कृषक मजदूर योजना के प्राप्त हुए। शिविर में उपाध्यक्ष नगर पंचायत श्री रोहित गुप्ता, पूर्व उपाध्यक्ष नगर पंचायत श्री गुलशन हिरवानी, श्री डीकेश साहू, दिना पटेल, श्री रामकुमार गुप्ता, श्री लक्ष्मी नारायण सेन, श्री कोमल साहू, श्री लीलाराम मंडलोई, श्री पुरूषोत्तम साहू, पद्मिनी ठाकुर, श्री राजेंद्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री श्रीकांत कोर्राम, तहसीलदार श्री कमल किशोर साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री विनम्र जेमा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    राजनांदगांव जिले में अब तक 4872.2 मिमी वर्षा दर्ज

      – जिले में आज 121.8 मिमी बारिश हुई राजनांदगांव 25 अगस्त 2026। राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से अब तक जिले के…

    Read more

    श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिलेगी बड़े स्कूलों में मुफ्त शिक्षा, CM साय बोले- आपकी सफलता ही हमारी सबसे बड़ी खुशी

      मुख्यमंत्री ने श्रमिक परिवारों के बच्चों का किया सम्मान, उनके साथ बैठकर किया भोजन और साझा किए अपने जीवन के अनुभव रायपुर 24 अगस्त 2026/ श्रमिक हमारे विकास की…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें