Ro no D15139/23

पाली ब्लॉक के ग्राम नागोई में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित 123 आवेदनों का मोैके पर हुआ निराकरण

कोरबा 20 मई 2026/सुशासन तिहार के अंतर्गत पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत नगोई में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पाली-तानाखार क्षेत्र के विधायक श्री तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम उपस्थित रहे। उनके साथ जिला पंचायत सदस्य  कौशल नेटी तथा जनपद पंचायत सदस्य  धर्मेन्द्र सिंह राज,  सत्यनारायण पैकरा और  उत्तम सिंह भी उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती गणेश कुमारी ने की। शिविर में शामिल नगोई, सैला, नानपुलाली, केराझरिया, जेमरा, रतखण्डी, भंडारखोल, पुलालीकला, मुढाली और ढुकुपथरा ग्राम पंचायतों के सरपंच भी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का निराकरण शासन की मंशा के अनुरूप एक सरकार की पहल है, जिसका उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति को योजनाओं से लाभान्वित करना है। ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहते हैं और योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों को तत्काल लाभ प्रदान करते हैं, जिससे समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित होता है।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को लाभ प्रदान किए गए। जनपद पंचायत द्वारा 07 हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरित किए गए, 04 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति आदेश प्रदान किया गया तथा 02 हितग्राहियों को श्रवण यंत्र का वितरण किया गया। कृषि विभाग द्वारा शाकाम्भरी योजना के अंतर्गत ग्राम नगोई के श्री ईतवार सिंह एवं चंदन सिंह तथा ग्राम नवापारा के श्री बंधन सिंह एवं रितु सिंह को 3 एचपी पेट्रोल पंप वितरित किए गए। सहकारिता विभाग द्वारा 03 हितग्राहियों को किसान क्रेडिट कार्ड दिए गए। राजस्व विभाग द्वारा 01 हितग्राही को डिजिटल किसान किताब तथा 02 हितग्राहियों को वन अधिकार पत्र की पर्ची प्रदान की गई। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से तीन बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया गया।
शिविर में कुल 577 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 123 आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया। इस शिविर क्लस्टर में नगोई, सैला, नानपुलाली, केराझरिया, जेमरा, रतखण्डी, भंडारखोल, पुलालीकला, मुढाली और ढुकुपथरा सहित कुल 11 ग्राम पंचायतें सम्मिलित थीं।

  • Related Posts

    बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ

    जगदलपुर, 15 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जगदलपुर स्थित लाला जगदलपुरी ग्रंथालय परिसर में स्थापित बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का शुभारंभ किया। आधुनिक तकनीकों…

    Read more

    कलेक्टर  आकाश छिकारा ने जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहण

    जगदलपुर 15 अगस्त 2026/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टोरेट जगदलपुर ’’सेवा-सदन’’ परिसर में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत जिला कार्यालय परिसर में स्थित छत्तीसगढ़ महतारी…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!