Ro no D15139/23

शुक्रवार को दो जगहों में सुशासन तिहार के तहत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन

 
नगर निगम जगदलपुर के रोटरी क्लब में भी सुशासन तिहार का आयोजन
जगदलपुर, 8 मई 2026/ सुशासन तिहार के तहत जिले में शुक्रवार को दो जगहों में सुशासन तिहार की जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें दरभा विकासखंड के ग्राम ढोढ़रेपाल एवं बस्तर विकासखंड के ग्राम पंचायत मुरकुची में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया गया। सुशासन तिहार के तहत आयोजित ढोढ़रेपाल शिविर में सांसद श्री महेश कश्यप और विधायक चित्रकोट श्री विनायक गोयल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शासन की जनहितकारी पहल की सराहना की। जबकि मुरकुची में आयोजित शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा सहित अन्य जिला एवं जनपद पंचायत के पदाधिकारी शामिल हुए। नगर निगम जगदलपुर के रोटरी क्लब में भी सुशासन तिहार का आयोजन किया गया जिसमें सांसद श्री महेश कश्यप, विधायक श्री किरण सिंह देव, महापौर श्री संजय पांडेय, सभापति खेमसिंह देवांगन सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि, पार्षदगण उपस्थित रहे।

सांसद श्री महेश कश्यप ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने और आमजनों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए सुशासन तिहार एक अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रभावी पहल है। सबका साथ, सबका विकास के मूल मंत्र के साथ हमारी सरकार सीधे जनता के द्वार पहुंचकर उनकी सेवा करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

विधायक श्री विनायक गोयल ने कहा कि सरकार जनता के लिए सतत कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से विभिन्न विभाग सीधे जनता के बीच पहुंचकर अपनी योजनाओं, कार्यों की जानकारी देते हैं और समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करते हैं। सुशासन तिहार का उद्देश्य है कि शासन की योजनाओं का हर पात्र व्यक्ति तक उनका वास्तविक लाभ पहुंचे। आज यहां विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल, योजनाओं की जानकारी और समस्याओं के समाधान का जो प्रयास हो रहा है, वह इसी सोच का परिणाम है कि शासन खुद जनता के द्वार तक पहुंचे।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप ने कहा कि जब तक हम गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं को नहीं समझेंगे, तब तक वास्तविक विकास संभव नहीं है। इसलिए सरकार द्वारा संचालित सुशासन तिहार पहल अत्यंत महत्वपूर्ण है, जहां आमजन अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं और उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। सुशासन तिहार के शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का निराकरण जरूर करवाएं।

सुशासन तिहार के तहत दरभा विकासखंड के ग्राम ढोढ़रेपाल में 26 ग्राम पंचायतों के और मुरकुची आयोजित क्लस्टर स्तरीय शिविर में 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शामिल हुए। ढोढ़रेपाल शिविर में 29 विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जिनका निरीक्षण विधायक श्री गोयल ने किया और शिविर में दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही लगभग 7 करोड़ 41 लाख की लागत पाँच विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया।

शिविर में बस्तर मुन्ने, नियद नेल्लानार तथा सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी भी दी गई। इसके साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा जनकल्याणकारी शासकीय योजनाओं की जानकारी देकर ग्रामीणों को लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। ढोढ़रेपाल के कार्यक्रम में जनपद पंचायत के पदाधिकारी, क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन, एसडीएम श्री शंकर लाल सिन्हा, जनपद सीईओ बीरेन्द्र बहादुर, नोडल अधिकारी एवं खनि अधिकारी श्री शिखर चेरपा सहित अन्य अधिकारी और संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसी प्रकार मुरकुची में आयोजित शिविर में  कलेक्टर श्री आकाश छिकारा, बस्तर एसडीएम गगन शर्मा, जनपद सीईओ श्री बी चुरेन्द्र, नोडल अधिकारी एवं  जल संसाधन विभाग के ईई अधिकारी श्री वेद प्रकाश पांडे उपस्थित रहे।

सुशासन तिहार के तहत आयोजित शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि योजनाओं से उन्हें किस प्रकार सीधा लाभ मिला और उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आए हैं। शिविर में बिहान योजना के तहत लखपति दीदी, महतारी वंदन योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के लाभार्थियों ने मंच पर आकर अपनी सफलता की कहानियां साझा कीं। उन्होंने बताया कि शासन की योजनाओं से आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है और जीवन स्तर बेहतर हुआ है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को आवश्यक सामग्री भी वितरित की गई। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को प्रतीकात्मक चाबी का प्रदान किया गया, साथ ही 10 वीं एवं 12 वीं बोर्ड में 80 प्रतिशत से अधिक प्राप्तांक अर्जित करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। मत्स्य विभाग द्वारा जाल एवं आइस बॉक्स प्रदान किए गए। स्वास्थ्य विभाग ने आयुष्मान कार्ड और सिकलसेल कार्ड का वितरण किया, वहीं टीबी मरीजों को पोषण आहार के रूप में फूड बास्केट दिया गया। इसके साथ ही मोतियाबिंद ऑपरेशन करवाने वाले हितग्राहियों को चश्मे भी वितरित किए गए। किसानों को किसान किताब, शिक्षा विभाग के द्वारा स्कूली बच्चों को जाति प्रमाणपत्र, गणवेश और पानी बॉटल का वितरण और समाज कल्याण विभाग द्वारा ट्राई साइकिल, सामाजिक पेंशन के हितग्राही को वितरण किया गया। उद्यान विभाग द्वारा आम, काजू के पौधे का वितरण किया गया। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई और अन्नप्राशन की गतिविधि अतिथियों द्वारा किया गया।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री की चौपाल का असर: सुशासन तिहार में की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल

    *कबीरधाम जिले के बैग बाहुल्य ग्राम कमराखोल में शुरू हुए जनहित के कार्य* रायपुर 8 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचल और बैगा बाहुल्य ग्राम कमराखोल…

    Read more

    पहाड़ी कोरवा बसाहटों में अब नहीं रहेगा पानी का संकट-सुदूर अंचलों में खोदे जाएंगे 113 हैंडपंप और बोरवेल

    *मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर कलेक्टर ने कसी कमर, एक माह के भीतर कार्य पूर्ण करने की डेडलाइन* रायपुर, 07 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेशभर में 2300 से अधिक जोड़े बंधे परिणय सूत्र में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेशभर में 2300 से अधिक जोड़े बंधे परिणय सूत्र में  महिला एवं बाल विकास मंत्री   लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

    बंगाल कैबिनेट में दिखेगा गुजरात मॉडल, इन चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

    बंगाल कैबिनेट में दिखेगा गुजरात मॉडल, इन चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

    सहरसा में लगातार दूसरे दिन मिड-डे मील खाने से बच्चे बीमार,फिर मिला खाने में सांप

    सहरसा में लगातार दूसरे दिन मिड-डे मील खाने से बच्चे बीमार,फिर मिला खाने में सांप

    मंगल पांडे को सम्राट कैबिनेट में जगह नहीं मिलने की हो सकती है 2 वजहें, जानिए क्या-क्या

    मंगल पांडे को सम्राट कैबिनेट में जगह नहीं मिलने की हो सकती है 2 वजहें, जानिए क्या-क्या

    पीएम मोदी ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त जवाब दुनिया को दिखाया

    पीएम मोदी ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त जवाब दुनिया को दिखाया

    118 विधायकों का समर्थन जुटाकर आइए, लगातार दूसरे दिन राज्यपाल ने विजय को लौटाया वापस

    118 विधायकों का समर्थन जुटाकर आइए, लगातार दूसरे दिन राज्यपाल ने विजय को लौटाया वापस