Ro no D15139/23

12 वर्षों की परिवर्तनकारी यात्रा का प्रभावी दस्तावेज बनी जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी

मोदी सरकार के 12 वर्ष : उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जीवंत झलक प्रदर्शनी में

विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में जनभागीदारी सबसे बड़ी ताकत-महापौर रामू रोहरा

 

धमतरी, 16 जून (IMNB NEWS AGENCY) प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा स्थानीय बाबू पंढरीराव कृदत्त इंडोर स्टेडियम, आमातालाब में आयोजित तीन दिवसीय भव्य छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में हुआ। प्रदर्शनी में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों को आकर्षक छायाचित्रों, आंकड़ों एवं सूचना पटलों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।

 

मुख्य अतिथि महापौर श्री रामू रोहरा तथा अध्यक्षता कर रहीं नगर पालिका अध्यक्ष कुरूद श्रीमती ज्योति चंद्राकर ने भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कर प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर श्री प्रकाश बैस, श्री कविंद्र जैन, श्री शशि पवार, श्री महेंद्र पंडित सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।

महापौर श्री रामू रोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। यह छायाचित्र प्रदर्शनी आमजन को सरकार की योजनाओं और उनके सकारात्मक प्रभावों से अवगत कराने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में जनभागीदारी सबसे बड़ी ताकत है और ऐसी प्रदर्शनी लोगों को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने का कार्य करती है।

महापौर श्री रामू रोहरा ने कहा कि पिछले एक दशक में देश ने आधारभूत संरचना, डिजिटल सेवाओं, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए गए हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम आज देशभर में दिखाई दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना केवल सरकार के प्रयासों से नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता से साकार होगा। जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में ऐसी प्रदर्शनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

श्री रोहरा ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें तथा विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। उन्होंने नागरिकों से प्रदर्शनी का अवलोकन कर शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने तथा पात्र हितग्राहियों तक इन योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का आग्रह किया।

महापौर ने जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि छायाचित्रों, आंकड़ों और सफलता की कहानियों के माध्यम से विकास की यात्रा को जनसामान्य के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है, जिससे लोगों को शासन की उपलब्धियों और जनहितकारी प्रयासों की व्यापक जानकारी प्राप्त हो रही है।

प्रदर्शनी में किसान कल्याण, कुपोषण हारा बचपन जीता, गरीब कल्याण, मेरे परिवार को मुफ्त राशन, हर घर नल का उपहार, छत्तीसगढ़ में पीएम श्री स्कूल, महतारी वंदन, 33000 आवास स्वीकृत, अब पाने लगे हैं मुफ्त बिजली, देश में पकड़ी तेज रफ्तार, स्वास्थ्य सेवा, मुफ्त उपचार, 12 साल विश्वास के विकास के जनकल्याण के, विकसित भारत का संकल्प और लोक सेवा जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। साथ ही राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और उनसे लाभान्वित हितग्राहियों की प्रेरक सफलता गाथाओं को भी प्रमुखता से स्थान दिया गया है।

प्रदर्शनी स्थल पर स्थापित विशाल एलईडी स्क्रीन के माध्यम से विकास परियोजनाओं और जनहितकारी योजनाओं पर आधारित वृत्तचित्रों का प्रदर्शन किया गया। वहीं रायपुर से आए लोक कलाकारों ने लोकगीत, लोकनृत्य और कला जत्था के जरिए योजनाओं का जनजागरूकता आधारित प्रस्तुतीकरण कर दर्शकों का मन मोह लिया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में भी नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पुरस्कार प्राप्त किए।

कार्यक्रम के दौरान जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका ‘जनमन’ एवं विभिन्न प्रचार सामग्री का भी वितरण किया गया। प्रदर्शनी का अवलोकन करने बड़ी संख्या में नागरिक पहुंच रहे हैं और विकास यात्रा की इस झलक को सराह रहे हैं।

//अमित/:

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को धमतरी में होगा आयोजन

    मेजर ध्यानचंद की जयंती पर खेल प्रतिभाओं और खेलप्रेमियों का होगा सम्मान धमतरी, 27 अगस्त 2026/ संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग, रायपुर के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष…

    Read more

    रक्षाबंधन से पहले पंडरीपानी को बड़ी सौगात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया एसबीआई की नवीन शाखा का शुभारंभ

    *60 गांवों के हजारों ग्रामीणों को घर के नजदीक मिलेंगी बैंकिंग सुविधाएं, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी*   *किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों के लिए आसान होगी…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक