Ro no D15139/23

मिरतुर शिविर में जनसंपर्क विभाग का स्टॉल बना सूचना का केंद्र

*सुशासन तिहार*

*जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रचार सामग्री का हुआ निःशुल्क वितरण, ग्रामीणों ने जनमन पत्रिका और विभागीय पुस्तिकाओं में दिखाई रुचि*

रायपुर, 14 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ शासन के सुशासन तिहार अभियान के तहत भैरमगढ़ विकासखंड के ग्राम मिरतुर में आयोजित समाधान शिविर में जनसंपर्क विभाग का स्टॉल ग्रामीणों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। शिविर में पहुँचे बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं और महिलाओं ने स्टॉल का अवलोकन कर शासन की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

*योजनाओं की जानकारी अब ग्रामीणों के हाथ में*

जनसंपर्क विभाग द्वारा स्टॉल के माध्यम से शासन की महत्वपूर्ण उपलब्धियों और जनहितकारी नीतियों से जुड़ी प्रचार सामग्री का निःशुल्क वितरण किया गया। ग्रामीणों को शासन की मंशा और भविष्य के रोडमैप से अवगत कराने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण पुस्तिकाएं प्रदान की गईं, जिनमें प्रमुख हैं, मासिक पत्रिका ‘जनमन’ शासन के कार्यों का विस्तृत संकलन, सुशासन के नवीन आयाम प्रशासनिक सुधारों की जानकारी, तब और अब विकास के तुलनात्मक आँकड़े, रिपोर्ट कार्ड अटल निर्माण वर्ष-2 का प्रगति विवरण और बिल्डिंग टूमारो छत्तीसगढ़ टुडे भविष्य की विकास योजनाओं का खाका।

*जागरूकता का प्रभावी माध्यम*

स्टॉल पर मौजूद अधिकारियों ने ग्रामीणों को बेहद सरल और आकर्षक तरीके से बताया कि वे शासन की योजनाओं का लाभ कैसे उठा सकते हैं। प्रचार सामग्री प्राप्त करने के बाद ग्रामीणों ने न केवल योजनाओं के प्रति अपनी रुचि दिखाई, बल्कि आवेदन की प्रक्रियाओं के बारे में भी जानकारी ली।

*सुशासन को मिली नई मजबूती*

समाधान शिविर में जनसंपर्क विभाग का यह प्रयास सूचना और जागरूकता के बीच की कड़ी साबित हुआ। विभाग के इस नवाचार से ग्रामीणों को शासन की योजनाओं से सीधे जुड़ने का अवसर मिला, जिससे सरकारी योजनाओं की पहुँच अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करने के लक्ष्य को और मजबूती मिली है।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल