Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन मॉडल से गांव-गांव तक पहुंच रही जनकल्याणकारी योजनाएं

सुशासन तिहार में मिले आयुष्मान कार्ड से पेंड्रा की निधि रजक के जीवन में आई नई उम्मीद, जरूरतमंद परिवारों को मिल रहा संबल

 

रायपुर, 22 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की जनहितकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए चलाया जा रहा सुशासन तिहार अब लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का एक बड़ा अभियान बन चुका है। शासन की योजनाओं का लाभ सीधे और बिना किसी बाधा के पात्र हितग्राहियों तक पहुंचने से प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में खुशियों और भरोसे का एक नया वातावरण निर्मित हो रहा है। इसी कड़ी में पेंड्रा विकासखंड के नवागांव की निवासी कुमारी निधि रजक के जीवन में उस समय एक नई उम्मीद जगी, जब उन्हें सुशासन तिहार शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया।

 

आर्थिक तंगी और इलाज की चिंता से मिली बड़ी मुक्ति

 

कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण निधि रजक के परिवार को हमेशा इलाज के बढ़ते खर्च और आकस्मिक स्वास्थ्य समस्याओं की चिंता सताती रहती थी। किसी गंभीर बीमारी की स्थिति में बेहतर अस्पताल में उपचार कराना इस परिवार के लिए एक बड़ी चुनौती थी।

 

अब मिलेगा 5 लाख रूपए तक का मुफ्त इलाज

 

आयुष्मान कार्ड मिलने से निधि और उनके परिवार को बहुत बड़ी राहत मिली है। इस कार्ड के माध्यम से अब उन्हें प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक के निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण उपचार की सुविधा मिलेगी, जिससे परिवार पर आने वाला आकस्मिक आर्थिक बोझ पूरी तरह खत्म हो जाएगा।

 

हितग्राही ने जताया आभार गरीबों के लिए वरदान हैं योजनाएं

 

आयुष्मान कार्ड प्राप्त होने पर खुशी जाहिर करते हुए निधि रजक ने राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पहले बीमारी और इलाज के खर्च की चिंता हमें हमेशा परेशान करती थी। लेकिन मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चल रही ये योजनाएं हम जैसे गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। अब यह कार्ड मिलने से हमारे पूरे परिवार को स्वास्थ्य सुरक्षा का एक बड़ा भरोसा मिला है।

 

एक ही छत के नीचे मिल रहा तमाम योजनाओं का लाभ

 

सुशासन तिहार के तहत आयोजित होने वाले इन विशेष शिविरों में प्रशासनिक अमला पूरी सक्रियता के साथ ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दे रहा है। इन शिविरों में मुख्य रूप से क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं का त्वरित गति से निराकरण किया जा रहा हैं, जिनमें स्वास्थ्य एवं आयुष्मान कार्ड और राशन कार्ड संबंधी कार्य के अलावा वृद्धावस्था पेंशन, अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, रोजगार (मनरेगा) और शिक्षा से जुड़ी योजनाएं योजनाओं का निराकरण किया जा रहा है।

 

जवाबदेह और पारदर्शी व्यवस्था से बढ़ा जनता का विश्वास

 

राज्य सरकार की स्पष्ट मंशा है कि विकास की कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और कोई भी पात्र नागरिक वंचित न रहे। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का कहना है कि पहले जहाँ दफ्तरों के चक्कर काटने और योजनाओं का लाभ लेने में भारी कठिनाई होती थी, वहीं अब शासन स्वयं उनके गांव तक पहुँचकर समस्याओं का त्वरित समाधान कर रहा है। प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक जवाबदेह, पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाने की इस पहल से आम नागरिकों का सरकार के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ है।

  • Related Posts

    सुशासन तिहार में जनता के बीच पहुँची सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोसरंगी चौपाल में पीएम सूर्य घर, सौर सुजला और स्वामित्व योजना का लाभ लेने किया आह्वान

    रायपुर, 22 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत आरंग विकासखंड के ग्राम कोसरंगी के बाजार चौक में आयोजित चौपाल में…

    Read more

    स्वामित्व से संपत्ति का अधिकार, बिहान से आत्मनिर्भरता की राह : कोसरंगी चौपाल में ग्रामीण विकास की दिखी तस्वीर

    *स्वामित्व योजना के पट्टे वितरित कर ग्रामीणों को दिया वैधानिक अधिकार, बिहान समूह की महिलाओं से आजीविका गतिविधियों की ली जानकारी* रायपुर 22 मई 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

    Read more

    NATIONAL

    IRCTC घोटाला मामले में आज आ सकता है फैसला, लालू परिवार को मिलेगी राहत या बढ़ेगी परेशानी?

    IRCTC घोटाला मामले में आज आ सकता है फैसला, लालू परिवार को मिलेगी राहत या बढ़ेगी परेशानी?

    योगी मॉडल की राह पर सम्राट सरकार? बिहार में 37 दिन में 11 एनकाउंटर, जहानाबाद में आधी रात मुठभेड़

    योगी मॉडल की राह पर सम्राट सरकार? बिहार में 37 दिन में 11 एनकाउंटर, जहानाबाद में आधी रात मुठभेड़

    अब यूपी की सड़क पर योगी राज का कानूनी डंडा

    अब यूपी की सड़क पर योगी राज का कानूनी डंडा

    वर्ष 1949 मे संघ से प्रतिबन्ध हटने के बाद गुरुजी देशभर में आयोजित स्वागत कार्यक्रमों को सम्पन्न करके कुछ दिनों के लिए काशी प्रवास पर थे

    वर्ष 1949 मे संघ से प्रतिबन्ध हटने के बाद गुरुजी  देशभर में आयोजित स्वागत कार्यक्रमों को सम्पन्न करके कुछ दिनों के लिए काशी प्रवास पर थे

    सीएम सम्राट चौधरी आज करेंगे ताबड़तोड़ बैठकें, देखिए क्या-क्या है कार्यक्रम?

    सीएम सम्राट चौधरी आज करेंगे ताबड़तोड़ बैठकें, देखिए क्या-क्या है कार्यक्रम?

    ईरान संकट पर अमेरिका-इजराइल में मतभेद? डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू के बीच हुई बहस

    ईरान संकट पर अमेरिका-इजराइल में मतभेद? डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू के बीच हुई बहस