Ro no D15139/23

लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश बंसल ने जशपुर के सड़क निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर  सड़क के निर्माण कार्यों को गंभीरता से करने के दिए सख्त निर्देश

जशपुरनगर 19 जून 2026/ लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश बंसल ने जशपुर जिले में लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का  18 और 19 जून 2026 को निरीक्षण किया गया।
उन्होंने रौनीघाट से बगीचा मार्ग, बगीचा से चराईडांड मार्ग तथा नवीन मेडिकल कॉलेज जशपुर के लिए पहुंच मार्ग निर्माण हेतु स्थल निरीक्षण किया गया उनके द्वारा मेडिकल कॉलेज पहुंच मार्ग हेतु फोर लेन मार्ग निर्माण का प्रस्ताव प्रेषित करने निर्देशित किया गया।
उन्होंने जशपुर से पत्थलगांव राष्ट्रीय राज्य मार्ग का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित गति से कार्य संपादित करने के निर्देश दिए हैं।
जशपुर एवं पत्थलगांव में विभाग के अंतर्गत चल रहे समस्त निर्माण कार्यों का विस्तृत समीक्षा की गई ।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास , श्री व्ही. के. भतपहरी प्रमुख अभियंता, श्री बी.एस. बघेल मुख्य अभियंता, सरगुजा परिक्षेत्र अम्बिकापुर, श्री ज्ञानेश्वर कश्यप मुख्य अभियंता राष्ट्रीय राज्य मार्ग, श्री जी.एस. मंडावी मुख्य अभियंता विद्युत यांत्रिकी एवं सेतु निर्माण, राष्ट्रीय राज्य मार्ग, विद्युत यांत्रिकी एवं भवन  सड़क के अधीक्षण अभियंता एवं कार्यपालन अभियंता उपस्थित रहे ।
विभागीय सचिव द्वारा सभी निर्माण कार्यों को सतत् पर्यवेक्षण करते हुए समय-सीमा में गुणवत्ता पूर्ण कार्य संपादित कराने हेतु निर्देशित किया गया।

  • Related Posts

    पंडरिया विधायक भावना बोहरा की ‘साइंस पाठशाला’ का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष मान. डॉ.रमन सिंह ने किया शुभारंभ, सरकारी स्कूलों के बच्चे सीखेंगे AI, ड्रोन और रोबोटिक्स”

    पंडरिया विधानसभा के ग्रामीण विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकों से जोड़ने तथा शासकीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में पंडरिया विधायक भावना बोहरा की…

    Read more

    केंद्र के तीन बड़े फैसलों से छत्तीसगढ़ को मिलेगी विकास की नई रफ्तार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

    *सेमिकॉन 2.0, राष्ट्रीय यूरिया निवेश नीति-2026 और मोबाइल फोन विनिर्माण प्रोत्साहन योजना से निवेश, रोजगार और तकनीकी आत्मनिर्भरता को मिलेगा बल*   रायपुर 15 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण