Ro no D15139/23

पल्स पोलियो अभियान की हुई शुरुआत पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को साकार करते हुए महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम

पूरे देश में चलाए जा रहे पोलियो मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से जिले में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत रविवार 21 दिसंबर से की गई। यह अभियान 21 से 23 दिसंबर 2025 तक तीन दिनों तक संचालित होगा। अभियान के तहत जिले के शून्य से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

अभियान के पहले दिन जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए पोलियो बूथों पर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई गई। वहीं दूसरे और तीसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी, जो किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच पाए हैं। रविवार सुबह से ही जिलेभर में अभियान को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला।

सरिया तहसील के ग्राम पंचायत बुदबुदा में भी राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र में शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। यहां कुल 39 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई गई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर जनार्दन साहा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमित्रा पाव और मितानिन रिंकी पटेल द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र में सक्रिय रूप से सेवाएं दी गईं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सेक्टर इंचार्ज एवं चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ऋषभ शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस अभियान को सफल बनाने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां की गई हैं। इसका असर पहले ही दिन सभी पोलियो बूथों और ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार सक्रिय होकर गांवों का निरीक्षण भी कर रही हैं, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो ड्रॉप से वंचित न रह जाए।

डॉ ऋषभ शर्मा ने बताया कि आज सभी पोलियो बूथों पर स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और मितानिनों के सहयोग से बच्चों को टीकाकरण एवं पोलियो ड्रॉप पिलाई जा रही है। वहीं अभियान के दूसरे और तीसरे दिन छूटे हुए बच्चों को घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।

गौरतलब है कि भारत को पोलियो मुक्त घोषित किए जाने के बाद भी इस बीमारी के खिलाफ निरंतर सतर्कता आवश्यक है। इसी उद्देश्य से हर वर्ष राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान चलाया जाता है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से पूरी तरह सुरक्षित रखा जा सके। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को पोलियो ड्रॉप अवश्य पिलाएं और पोलियो मुक्त भारत के इस अभियान में सक्रिय सहयोग करें।

  • Related Posts

    प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    *किसानों से अपील : भूमि धारिता एवं पात्रता अनुसार ही उर्वरक का करें भंडारण, ताकि सभी किसान हो सकें लाभान्वित* *वैकल्पिक पौध पोषण के लिए “नील हरित काई” के मदर…

    Read more

    मुख्यमंत्री श्री साय का बगिया आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

    जशपुरनगर 26 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर बगिया हेलीपैड में आमजनों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार