समर्थन मूल्य पर किसानों से 95.29 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी

*21.80 लाख किसानों को 19,675 करोड़ रूपए का भुगतान*

*कस्टम मिलिंग के लिए लगभग 70 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव*

 

रायपुर, 12 जनवरी 2023/छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महाभियान निरंतर जारी है। 01 नवंबर 2022 से शुरू हुई धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2023 तक चलेगा। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में समर्थन मूल्य पर किसानों से 12 जनवरी शाम 5.30 बजे तक 95.29 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। धान खरीदी के एवज में राज्य के 21.80 लाख से अधिक किसानों को 19,675 करोड़ रूपए का भुगतान बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत किया गया है।

मुख्यमंत्री की पहल पर पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक लगभग 81 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा लगभग 70 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है। अधिकारियों ने बताया कि 12 जनवरी को 35 हजार 719 किसानों से 1.48 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। इसके अलावा ऑनलाइन प्राप्त टोकन के जरिए किसानों से 11 हजार टन धान की भी खरीदी हुई है। आगामी दिवस की धान खरीदी के लिए 45 हजार से अधिक टोकन तथा ”टोकन तुंहर हाथ एप” के जरिये 3 हजार से अधिक टोकन ऑनलाइन जारी किए गए हैं।

गौरतलब है कि इस साल राज्य में 25.92 लाख किसानों का पंजीयन हुआ है, जिसमें लगभग 2.26 लाख नये किसान शामिल हैं। राज्य में धान खरीदी के लिए 2616 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। सामान्य धान 2040 रूपए प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान 2060 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है। इसी तरह राज्य में धान खरीदी की व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सीमावर्ती राज्यों से धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए चेक पोस्ट पर माल वाहकों की चेकिंग की जा रही है।

Related Posts

पत्रकारिता विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर कार्यशाला आयोजित

रायपुर, 14 जुलाई 2025/ कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 के पुनः उन्मुखीकरण को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य…

Read more

जिले में आज से ई-ऑफिस प्रणाली का शुभारंभ, कार्य निष्पादन की गुणवत्ता में होगा सुधार

*कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कलेक्ट्रेट से किया विधिवत शुभारंभ* रायपुर, 14 जुलाई 2025/ कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज रेडक्रॉस सभाकक्ष में ई-ऑफिस प्रणाली का विधिवत शुभारंभ किया। डॉ.…

Read more

You Missed

सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए नगदी रहित उपचार योजना रू  जिले में 11 अस्पताल शामिल

सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए नगदी रहित उपचार योजना रू  जिले में 11 अस्पताल शामिल

मनोरा में मुद्रा लोन एवं बैंक क्रेडिट मेला का हुआ आयोजन बैंक लिंकेज के तहत 36 समूहों का 1.35 करोड़ की प्रदान की गई स्वीकृति

मनोरा में मुद्रा लोन एवं बैंक क्रेडिट मेला का हुआ आयोजन बैंक लिंकेज के तहत 36 समूहों का 1.35 करोड़ की प्रदान की गई स्वीकृति

कलेक्टर रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं

कलेक्टर रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं

प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 04 लाख की राशि स्वीकृत

प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 04 लाख की राशि स्वीकृत

जिले में 01 जून से अब तक 4866.4 मिमी वर्षा

जिले में 01 जून से अब तक 4866.4 मिमी वर्षा

कलेक्टर ने जशपुर के मुक्तिधाम का किया निरीक्षण प्रतिक्षालय भवन को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

कलेक्टर ने जशपुर के मुक्तिधाम का किया निरीक्षण प्रतिक्षालय भवन को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश