Ro no D15139/23

पीएम जनमन आवास योजना से पीव्हीटीजी परिवारों को मिल रहा सुरक्षित आवास

*विशेष पिछड़ी जनजातियों के पक्के आवास का सपना हो रहा साकार, गरिमामय जीवन की ओर बढ़ रहे परिवार*

रायपुर, 03 जुलाई 2026/ प्रधानमंत्री जनमन (पीएम जनमन) आवास योजना राज्य के विशेष पिछड़ी जनजाति (पीव्हीटीजी) समुदायों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना के माध्यम से पात्र परिवारों को सुरक्षित, सम्मानजनक और स्थायी आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे वर्षों से कच्चे मकानों में जीवनयापन कर रहे परिवारों के पक्के घर का सपना साकार हो रहा है।

प्रदेश के विभिन्न जिलों में विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के परिवार इस योजना से लाभान्वित होकर बेहतर जीवन की ओर अग्रसर हैं। योजना के तहत आर्थिक सहायता और समयबद्ध संसाधनों की उपलब्धता से हितग्राही अपने स्वयं के पक्के आवास का निर्माण कर पा रहे हैं। इससे न केवल आवासीय सुरक्षा सुनिश्चित हुई है, बल्कि सामाजिक सम्मान और जीवन स्तर में भी उल्लेखनीय सुधार आया है।

इसी क्रम में बलरामपुर जिले के विकासखंड राजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत चांची निवासी श्री एतवा राम का परिवार भी पीएम जनमन आवास योजना से लाभान्वित हुआ है। वर्षों तक कच्चे मकान में रहने वाले श्री एतवा राम का परिवार बरसात में टपकती छत, सर्दियों की ठिठुरन और गर्मियों की तपन जैसी कठिन परिस्थितियों का सामना करता था। सीमित आय और आर्थिक तंगी के कारण पक्का मकान बनाना उनके लिए संभव नहीं हो पा रहा था।

पीएम जनमन आवास योजना के अंतर्गत आवास स्वीकृत होने के बाद उन्हें समय पर आर्थिक सहायता और आवश्यक संसाधन उपलब्ध हुए, जिससे उनका पक्का मकान तैयार हो सका। आज श्री एतवा राम अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सुदृढ़ आवास में निवास कर रहे हैं। उनका कहना है कि नया घर उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है, जिसने परिवार को मौसम की विपरीत परिस्थितियों से सुरक्षा प्रदान की है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना का उद्देश्य विशेष पिछड़ी जनजातीय परिवारों को पक्का, सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना है। योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, ताकि वे आत्मसम्मान के साथ बेहतर जीवन जी सकें और सामाजिक मुख्यधारा से जुड़ते हुए विकास की नई संभावनाओं की ओर बढ़ सकें।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!