Ro no D15139/23

त्वरित कार्रवाई: आकाशीय बिजली से खराब हुए बोईरगांव के सोलर पॉवर प्लांट को तुरंत सुधारा

ग्रामीणों को हो रही शत्-प्रतिशत विद्युत की आपूर्ति

धमतरी । कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा लोगों की समस्याओं, शिकायतों और मांग पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है। ऐसा ही एक शिकायत धमतरी जिले के वनांचल क्षेत्र नगरी के बोईरगांव के ग्रामीणों ने की। ग्रामीणों ने बताया कि आंधी-तूफान में आकाशीय बिजली गिरने के कारण 4 किलोवॉट क्षमता के 10 नग बैटरियां विस्फोट हो गईं, जिसके कारण संयंत्र खरबा हो गया। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि सोलर सौर संयंत्र के क्षतिग्रस्त होने की वजह से बिजली पूरी तरह से अवरूद्ध हो गई और उन्हें अंधेरा का सामना करना पड़ रहा है। इसकी सूचना मिलते ही कलेक्टर श्री मिश्रा के निर्देश पर क्रेडा विभाग का मैदानी अमला सोलर सौर संयंत्र का सुधार करने बोईरगांव पहुंचकर सुधार करने मुस्तैदी से जुट गया और संयंत्र को पूरी तरह से क्रियाशील कर दिया। अब गांव में स्ट्रीट लाईट सहित गांव के घरों में प्रकाश की व्यवस्था हो गई तथा ग्रामीणों को शत्-प्रतिशत विद्युत की आपूर्ति भी हो रही है।

  • Related Posts

    जिले में अभिनव पहल से ग्राम पंचायतों में ही हो रहा राजस्व प्रकरणों का त्वरित निपटारा

      – कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सांकरा का किया आकस्मिक निरीक्षण *- पिछले 6 माह में 1500 से अधिक राजस्व प्रकरणों का किया गया निराकरण* *- ग्राम पंचायत स्तर पर…

    Read more

    केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने जिले में जल संरक्षण अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का किया अवलोकन

      – केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री ने जिले में जल संरक्षण, भूमिगत जल स्तर सुधार और सतत जल प्रबंधन हेतु किए जा रहे अभिनव कार्यों की सराहना की राजनांदगांव 29…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….