Ro no D15139/23

सेवा सेतु से मिल रही त्वरित और सुगम सेवाएं

रायपुर. 27 जुलाई 2026. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सेवा सेतु पहल के माध्यम से शासन की नागरिक सेवाएं अब पहले से अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध हो रही हैं। इससे नागरिकों को शासकीय कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिल रही है तथा आवश्यक दस्तावेज निर्धारित समय-सीमा में सहजता से प्राप्त हो रहे हैं।

सेवा सेतु के माध्यम से शासन की विभिन्न नागरिक सेवाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराकर लोगों को त्वरित एवं सुगम सुविधा प्रदान की जा रही है। इस व्यवस्था से दस्तावेजों के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता समाप्त हो रही है तथा निर्धारित समय-सीमा में आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। सेवा वितरण की इस प्रभावी प्रणाली से शासन-प्रशासन के प्रति लोगों का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

कोरबा जिले के भैंसमा तहसील अंतर्गत ग्राम तेन्ग्रीमार निवासी श्री महेत्तर राम को लंबे समय से जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। सेवा सेतु केंद्र के बारे में जानकारी मिलने पर उन्होंने भैंसमा स्थित सेवा सेतु केंद्र में पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों के लिए आवेदन किया। आवेदन प्रक्रिया के दौरान उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। निर्धारित समय-सीमा में आवेदन का निराकरण करते हुए उन्हें जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिए गए।

श्री महेत्तर राम ने बताया कि सेवा सेतु के माध्यम से आम नागरिकों को बड़ी सुविधा मिल रही है। पहले छोटे-छोटे कार्यों के लिए कई कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे समय और श्रम दोनों की हानि होती थी। अब सेवा सेतु केंद्र में आवेदन करने के बाद पूरी प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और परेशानी मुक्त रही तथा उन्हें समय पर आवश्यक दस्तावेज प्राप्त हो गए।

उन्होंने कहा कि शासन की इस जनहितैषी पहल से नागरिकों का भरोसा बढ़ा है और आवश्यक सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो रही हैं। समय पर दस्तावेज मिलने से उनके कई महत्वपूर्ण कार्य भी सुगमता से पूरे हो सके। उन्होंने सेवा सेतु की इस प्रभावी व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है।

  • Related Posts

    एक जनवरी से राज्य के सभी अस्पतालों को डिजिटल करने का लक्ष्य लेकर करें काम: श्याम बिहारी जायसवाल

      आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन कार्यशाला: छत्तीसगढ़ में 2.63 करोड़ नागरिकों के बने ABHA, 12 हजार स्वास्थ्य संस्थान जुड़े रायपुर, 19 अगस्त 2026/राज्य के स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने…

    Read more

    उपराष्ट्रपति के 2 सितंबर को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा

    एम्स रायपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे उपराष्ट्रपति, व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश रायपुर, 19 अगस्त 2026/ मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ