Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित निराकरण ,जर्जर पुल का निर्माण कार्य हुआ शुरू, वर्षों से जोखिम उठाकर गुजर रहे थे राहगीर, क्षेत्र वासियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार……

 जशपुरनगर 13 मार्च 2026/ जिले के सिंगीबहार से कछुआ कानी मुख्य मार्ग पर स्थित अत्यंत जर्जर पुल के निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी गई है। लंबे समय से इस पुल की हालत खराब होने के कारण राहगीर अपनी जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को मजबूर थे। अब मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के निर्देश पर संबंधित विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुल निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया है।बताया जा रहा है कि सिंगी बहारदृकछुआ कानी मार्ग क्षेत्र के लिए काफी महत्वपूर्ण मार्ग है, जो छत्तीसगढ़ को पड़ोसी राज्यों झारखंड और ओडिशा से जोड़ने में अहम भूमिका निभाता है। पुल के जर्जर हो जाने के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों, खासकर ग्रामीणों और मजदूरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मामले की जानकारी मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया तक पहुंचने के बाद अधिकारियों को तत्काल पुल निर्माण के लिए निर्देशित किया गया। निर्देश मिलते ही विभाग ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है, जिससे जल्द ही क्षेत्रवासियों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।पुल निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए कहा कि वर्षों से चली आ रही समस्या का अब समाधान होने जा रहा है। लोगों को उम्मीद है कि पुल बनने से न केवल आवागमन सुरक्षित होगा, बल्कि आसपास के गांवों के विकास और व्यापार को भी गति मिलेगी।
  • Related Posts

    कलेक्टर की पहल से धमतरी में हाईटेक खेती की ओर कदम ड्रोन तकनीक से किसानों को मिलेगा लाभ

    धमतरी, 02 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में ‘सहकारिता से समृद्धि’ के उद्देश्य को धरातल पर उतारते हुए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में नवाचार…

    Read more

    अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री साय

    *श्री राम नाम से गुंजायमान हुआ श्री नर्मदा कुंड राम जानकी मंदिर* *मुख्यमंत्री ने पवित्र श्री नर्मदा कुंड के जीर्णोद्धार का किया भूमिपूजन* *मुख्यमंत्री श्री हनुमान उत्सव एवं श्री राम…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत