Ro no D15139/23

सुशासन तिहार में प्रतिमा, वंदना और हेमंती के आवेदन का हुआ त्वरित निराकरण

आवेदकों के शौचालय निर्माण मांगी हुई पूरी
हेमंती को मिलेगा अब प्रतिमाह राशन
’मांग पूरा होने पर मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

जशपुरनगर 29 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लोगों को लाभ मिल रहा है। सुशासन तिहार के माध्यम से विभागों में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ त्वरित निराकरण किया जा रहा है।
कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में पंचायत विभाग को प्राप्त आवेदनों का निराकरण की कार्यवाही तेजी से की जा रही है। जनपद पंचायत द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को योजना का लाभ अधिक से अधिक मिले सके इसके लिए अविलंब आवेदनों का निराकरण कर उनके मांगों को पूरा किया जा रहा है। लोगों द्वारा मांग पूरा होने पर खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति अभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया गया है।
निराकरण की कड़ी में ग्राम पंचायत रूपसेरा के प्रतिमा तिर्की, सोनपुर के वंदना एक्का को शौचालय निर्माण की स्वीकृति दी गई है। इसी प्रकार झगरपुर के हेमंती मिंज को शौचालय एवं राशन कार्ड प्रदान किया गया है। आवेदक प्रतिमा तिर्की ने बताया कि उनके द्वारा सुशासन तिहार में आवेदन कर व्यक्तिगत शौचालय की मांग की गई थी। उनके आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपद पंचायत के द्वारा स्वीकृति दी गई है। प्रतिमा ने बताया कि उन्होंने शौचालय निर्माण करना प्रारंभ कर दिए हैं। इसी प्रकार वंदना और हेमंती ने भी सुशासन तिहार में आवेदन देकर शौचालय और राशन कार्ड की मांग की थी। उनके आवेदनों का भी जनपद पंचायत के माध्यम से निराकरण कर शौचालय निर्माण की स्वीकृति दी गई है और हेमंती को राशन कार्ड प्रदान किया गया है। अब हेमंती को हर माह राशन मिलेगा। इस प्रकार शासन की योजना का शीघ्रता से लाभ मिलने पर आवेदकों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है।

  • Related Posts

    जशपुर में 26 वां राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

    26 से 29 जुलाई तक जशपुर के हॉकी स्ट्रो टर्फ प्रतियोगिता आयोजित 5 संभाग से कुल 240 खिलाड़ी और 35 से अधिक कोच मैनेजर हुए शामिल जशपुरनगर 26 जुलाई 2026/…

    Read more

    मेरा युवा भारत, जशपुर द्वारा आयोजित नशा मुक्त युवादृविकसित भारतश् जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में युवाओं ने दिया नशा मुक्ति का संदेश

    जशपुरनगर 26 जुलाई 2026/ मेरा युवा भारत, जशपुर द्वारा शासकीय राम भजन राय (एन.ई.एस.) स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जशपुर में नशा मुक्त युवा-विकसित भारत जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं, 24 जुलाई 2026 को…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच