Ro no D15139/23

कलेक्टर जनदर्शन में दिव्यांग हितग्राही की समस्या का त्वरित समाधान, बैशाखी, वॉकर एवं छड़ी मिली

कोरबा 14 जुलाई 2026/कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करते हुए जिला प्रशासन ने एक दिव्यांग हितग्राही को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर संवेदनशील प्रशासन का परिचय दिया है।
दिव्यांग हितग्राही  राहुल यादव, पिता स्वर्गीय मोहन राम यादव, निवासी वार्ड क्रमांक 1, तहसील एवं थाना कटघोरा, जिला कोरबा ने कलेक्टर जनदर्शन में बैशाखी, वॉकर एवं छड़ी उपलब्ध कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था।
आवेदन पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोरबा श्री प्रतीक जैन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए समाज कल्याण विभाग को आवश्यक निर्देश दिए। निर्देश प्राप्त होते ही समाज कल्याण विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए हितग्राही श्री राहुल यादव को बैशाखी, वॉकर एवं छड़ी उपलब्ध करा दी गई। आवश्यक सहायक उपकरण प्राप्त होने पर श्री राहुल यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि इन उपकरणों से उनके दैनिक जीवन में आवागमन सुगम होगा और उन्हें काफी सुविधा मिलेगी।
जिला प्रशासन ने कहा है कि जनदर्शन का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण करना है, ताकि पात्र हितग्राहियों को समय पर शासन की सुविधाओं का लाभ मिल सके।

  • Related Posts

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

      गो सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण में देशभर से सरकार को सौंपे गए 15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना-पत्र गोहत्या-निषेध हेतु केंद्रीय कानून, गोमाता को राष्ट्रमाता का…

    Read more

    सोनम वांगचुक के आंदोलन का निःशर्त समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी — धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा इस संघर्ष की नैतिक विजय है

    रायपुर, 25 जुलाई 2026। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मुख्य प्रवक्ता भगवानू नायक ने आज जारी एक बयान में कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा सोनम वांगचुक…

    Read more

    NATIONAL

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता