Ro no D15139/23

कलेक्टर जनदर्शन में आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान, अधिकारियों को दिए आवश्यक-दिशा निर्देश

अम्बिकापुर 24 मार्च 2025/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनदर्शन का आयोजन किया गया। जिसमें कलेक्टर श्री भोस्कर ने आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिया। जनदर्शन में सीमांकन, नहर मुआवजा, जलभराव, ट्राइसाइकिल, भूमि रिकॉर्ड ऑनलाइन अपडेट और सड़क मरम्मत जैसी प्रमुख समस्याएं सामने आईं।

समस्याओं के समाधान के लिए कलेक्टर के निर्देश
कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने भूमि सीमांकन विवाद को लेकर ग्रामीणों ने आवेदन दिए जिस पर कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को तत्काल स्थल निरीक्षण कर समाधान करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में नहर निर्माण से प्रभावित किसानों ने मुआवजे की मांग रखी। इस पर कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग को निर्देशित किया कि प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिलाया जाए। कलेक्टर जनदर्शन में बारिश के दौरान जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों के लोगों ने शिकायत की। जिस पर कलेक्टर ने संबंधित विभागों को जल निकासी की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में दिव्यांगजनों ने आवागमन सुविधा के लिए ट्राई साइकिल की मांग रखी, जिस पर कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग को शीघ्र वितरण करने को कहा। वहीं नागरिकों ने भूमि रिकॉर्ड ऑनलाइन अपडेट न होने की समस्या को लेकर कलेक्टर को आवेदन दिया। जिस पर उन्होंने तहसीलदारों को निर्देश दिया कि सभी रिकॉर्ड अपडेट किए जाएं और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। जनदर्शन में ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त सड़कों के सुधार की मांग की। इस पर कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग को सड़कों की मरम्मत कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन में त्वरित कार्रवाई प्राथमिकता

कलेक्टर ने कहा कि जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करें और नागरिकों को राहत प्रदान करें। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री सुनील कुमार नायक, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री अमृतलाल ध्रुव, नगर निगम कमिश्नर श्री डीके कश्यप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    आजीविका डबरी एवं नवा तरिया में मत्स्य पालन को मिला बढ़ावा 28 ग्राम पंचायतों की 35 आजीविका डबरी एवं 2 नवा तरिया में लगभग 1 लाख फिंगरलिंग मछली बीज का संचयन

    अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/   कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी   विनय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल