Ro no D15139/23

धान खरीदी की त्वरित, पारदर्शी प्रक्रिया ने किसान राजा कुमार का बढ़ाया मनोबल बढ़ाया

प्रदेश में धान खरीदी शुरू होते ही किसानों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। सर्वाधिक मूल्य पर फसल बेचने का अवसर मिलते ही किसान और अधिक उत्साहित हैं, क्योंकि उन्हें भरोसा है कि उनकी दिन-रात की मेहनत का उचित सम्मान और सही दाम निश्चित रूप से प्राप्त होगा। खरीदी केंद्रों की सुचारू व्यवस्था और ऑनलाइन टोकन की सुविधा ने उनके आत्मविश्वास को और बढ़ा दिया है, जिससे वे सहज और उत्साहपूर्वक अपनी उपज लेकर उपार्जन केंद्रों की ओर अग्रसर हो रहे हैं।
कोरबा विकासखंड के सहकारी समिति भैंसमा  में गाँव के ही रहने वाले किसान श्री राजा कुमार भारद्वाज ने अपनी मेहनत से उपजे 24.40 क्विंटल धान का विक्रय किया। समिति में मिली बेहतर व्यवस्था, सहज प्रक्रिया और त्वरित खरीदी ने उन्हें बेहद संतुष्ट किया, जिससे उनके मन में अपनी फसल के सही मूल्य और सकारात्मक अनुभव का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ। किसान राजा कुमार बताते हैं कि धान का सर्वाधिक मूल्य ने उनकी मेहनत को सही मूल्य दिलाया है। साथ ही, 21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से धान खरीदी का प्रावधान किसानों के लिए एक बड़ी राहत साबित हो रहा है।
धान खरीदी प्रक्रिया को सरल और सहज बनाने के लिए किसान ने ऑनलाइन टोकन के माध्यम से अपना पंजीकरण कराया और घर बैठे ही टोकन प्राप्त कर लिया। मोबाइल ऐप   से टोकन मिलने से उन्हें समिति में पहुंचते ही बिना किसी परेशानी के धान बेचने का अवसर मिला। भारद्वाज ने बताया कि समय पर समिति पहुंचना और तुरंत धान की खरीदी होना उनके लिए अत्यंत सुखद अनुभव रहा। बिना लंबी प्रतीक्षा और बिना किसी भागदौड़ के, समिति के कर्मचारियों का सहयोग और सुव्यवस्थित व्यवस्था से धान विक्रय ने उनके मन में विश्वास और आत्मविश्वास को और बढ़ाया है।
किसान राजा कुमार ने मुस्कुराते हुए कहा-सर्वाधिक मूल्य पर धान खरीदी होने से हमारी मेहनत को सही पहचान मिली है। साथ ही उपज का मान बढ़ा है, और हम किसान अब सचमुच खुश हैं। सरकार की इस व्यवस्था से हमें आगे और अच्छी खेती करने की प्रेरणा मिली है।
  • Related Posts

    कलेक्टर की पहल से धमतरी में हाईटेक खेती की ओर कदम ड्रोन तकनीक से किसानों को मिलेगा लाभ

    धमतरी, 02 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में ‘सहकारिता से समृद्धि’ के उद्देश्य को धरातल पर उतारते हुए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में नवाचार…

    Read more

    अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री साय

    *श्री राम नाम से गुंजायमान हुआ श्री नर्मदा कुंड राम जानकी मंदिर* *मुख्यमंत्री ने पवित्र श्री नर्मदा कुंड के जीर्णोद्धार का किया भूमिपूजन* *मुख्यमंत्री श्री हनुमान उत्सव एवं श्री राम…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत