Ro no D15139/23

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए श्रेयंका और साधु को मिली महिला भारत ए टीम में जगह, राधा करेंगी अगुआई

खेल डेस्क । भारतीय महिला टीम की ऑफ स्पिनर श्रेयंका पाटिल और तेज गेंदबाज टिटास साधु को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए गुरुवार को भारत ए टीम में शामिल किया गया है। श्रेयंका और साधु चोट से वापसी कर रही हैं। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर तीन टी20, तीन वनडे और एक चार दिवसीय मैच खेलेगी। इस सीरीद का आयोजन सात से 24 अगस्त तक होगा।

टी20 विश्व कप के बाद से ही बाहर हैं श्रेयंका

श्रेयंका पिछले साल यूएई में हुए महिला टी20 विश्व कप के बाद से ही मैदान से बाहर हैं। उन्हें सितंबर में महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग (डब्ल्यूसीपीएल) में खेलने के लिए गत चैंपियन बारबाडोस रॉयल्स ने पहले ही चुन लिया है। वहीं साधु श्रीलंका में त्रिकोणीय सीरीज में नहीं खेली थीं और चोट के कारण अप्रैल में इंग्लैंड के मौजूदा सफेद गेंद के दौरे के लिए भी टीम में नहीं थीं।

श्रेयंका का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में खेलना बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से मंजूरी मिलने पर निर्भर करेगा जबकि साधु को मंजूरी मिल गई है। बाएं हाथ की स्पिनर राधा यादव टी20, वनडे और चार दिवसीय मुकाबले में टीम की कप्तानी करेंगी। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा को भी सभी टीमों में शामिल किया गया है। इस आक्रामक सलामी बल्लेबाज का इंग्लैंड दौरा काफी निराशाजनक रहा है क्योंकि उन्होंने अब तक चार मैच में केवल 101 रन बनाए हैं और उनका उच्चतम स्कोर 47 रन है।

भारत की टी20 टीम: राधा यादव (कप्तान), मीनू मणि (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, डी वृंदा, सजना सजीवन, उमा छेत्री (विकेटकीपर), राघवी बिष्ट, श्रेयंका पाटिल, प्रेमा रावत, नंदिनी कश्यप (विकेटकीपर), तनुजा कंवर, जोशिता वीजे, शबनम शकील, साइमा ठाकोर, टिटास साधु।

वनडे और चार दिवसीय टीम: राधा यादव (कप्तान), मीनू मणि (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, तेजल हसबनिस, राघवी बिष्ट, तनुश्री सरकार, उमा छेत्री (विकेटकीपर), प्रिया मिश्रा, तनुजा कंवर, नंदिनी कश्यप (विकेटकीपर), धारा गुज्जर, जोशिता वीजे, शबनम शकील, साइमा ठाकोर, टिटास साधु।

  • Related Posts

    टिकट लेने से पहले जान लें पब्लिक का मूड, किसी ने कहा ‘टॉर्चर’ तो कोई बोला ‘ब्लॉकबस्टर’

    Toxic X Review: यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ आखिरकार आज, 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ के बाद यश…

    Read more

    ‘पवन सिंह बड़ा लफुआ है’, तेजप्रताप यादव का भोजपुरी स्टार पर हमला, बोले- MLC हो गए हैं, शराब पी रहे हैं…

    Tej Pratap Yadav: पटना के ज्ञान भवन में भोजपुरी रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया. यहां शो की शूटिंग चल रही थी. इस दौरान भोजपुरी के…

    Read more

    NATIONAL

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए