Ro no D15139/23

रामपुर में समाधान शिविर हुई आयोजित शिविर में प्राप्त सभी 4159 आवेदनों का  शत  प्रतिशत निराकरण

हितग्राहीमूलक योजनाओं से ग्रामीण हुए लाभान्वित

कोरबा 22 मई 2025/  राज्य शासन के निर्देशानुसार “सुशासन तिहार 2025“ के अंतर्गत गुरुवार को जनपद पंचायत करतला के ग्राम पंचायत रामपुर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में समाधान शिविर का  आयोजन किया गया। यह शिविर जन समस्याओं के त्वरित समाधान और शासन की योजनाओं को सीधे जनसामान्य तक पहुँचाने के लिए आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं राज्यगीत के साथ हुआ, जिसमें जनपद पंचायत करतला की अध्यक्ष श्रीमती अशोक बाई कंवर, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं नोडल अधिकारी श्री सरोज महिलांगे, तहसीलदार करतला श्री राहुल पाण्डेय, ग्राम रामपुर की सरपंच श्रीमती सुलोचना विजय राठिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
शिविर को संबोधित करते हुए अध्यक्ष श्रीमती कंवर ने बताया कि राज्य शासन की मंशा के अनुरूप नागरिकों की समस्याओं का शिविर स्थल पर ही त्वरित निराकरण प्राथमिकता से किया गया। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन और जनता के बीच सेतु बनाना है ताकि अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी नागरिक को किसी प्रकार की समस्या हो तो वह पंचायत के माध्यम से अथवा सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं।

शत प्रतिशत आवेदनों का हुआ निराकरण

शिविर में कुल 4159 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 4115 मांग एवं 44 शिकायत आवेदन शामिल थे। जनपद पंचायत करतला के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वैभव कुमार कौशिक द्वारा शिविर में उपस्थित नागरिकों को सुशासन तिहार के सभी चरणों की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि रामपुर सेक्टर अंतर्गत 12 ग्राम पंचायतों से प्राप्त सभी आवेदनों का पूर्णतः समाधान किया गया, जिसकी जानकारी आमजन को संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा दी गई।
हितग्राहीमूलक योजनाओं से ग्रामीण हुए लाभान्वित एवं प्रमाण पत्र किए गए वितरित
शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 04 हितग्राहियों को आवास की चाबियाँ सौंपी गईं। दो दिव्यांग हितग्राही खुंटाकुड़ा के नवीन और बेहरचुंवा की कमला पटेल को ट्रायसायकल, 22 हितग्राहियों को नए राशन कार्ड, 03 हितग्राही को श्रम कार्ड, एक हितग्राही को डेढ़ एचपी विद्युत पंप, एक हितग्राही को एक एचपी सबमर्शिबल पंप, दो हितग्राही को स्प्रेयर पंप, पांच हितग्राहियों को एटीएम कार्ड का वितरण किया गया। आदिवासी सेवा सहकारिता विभाग द्वारा 6 हितग्राहियों को क्रमशः रूपये 30 हजार, 85 हजार, 60 हजार, 20 हजार, एक लाख 20 हजार और 85 हजार का चेक प्रदान किया गया।  स्वास्थ्य विभाग के द्वारा टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को सम्मानित करते हुए सरपंच एवं जनपद सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

  • Related Posts

    शासन की सेवाएं अब नागरिकों के द्वार तक सहजता से, सेवा सेतु से राजकुमार टोप्पो को मिला समय पर आय प्रमाण पत्र

      कोरबा 17 अगस्त 2026/सरकार की योजनाएं, जब जरूरतमंदों तक आसानी से पहुंचती हैं, तो बदलाव सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों के जीवन में दिखाई देता है।…

    Read more

    छुईहापारा से मेन रोड तक 500 मीटर सीसी सड़क सह नाली निर्माण का कार्य मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना में स्वीकृत

      कोरबी में ग्रामीण सड़क अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती, सोशल मीडिया में प्रसारित जानकारी पर विभाग ने स्पष्ट की वस्तुस्थिति कोरबा, 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान