Ro no D15139/23

राह-वीर योजनाः  सड़क हादसों में जान बचाने वालों को मिलेगा 25 हजार इनाम गोल्डन ऑवर में मदद करने वाले नागरिकों को केंद्र सरकार देगी नकद पुरस्कार और प्रशंसा पत्र

 जशपुरनगर 04 अप्रैल 2026/ केंद्र सरकार ने सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की जान बचाने वाले आम नागरिकों को सम्मानित करने के लिए राह-वीर योजनाश् शुरू की है। इस योजना के तहत, गंभीर सड़क दुर्घटना में   घायल व्यक्ति की मदद कर जान बचाने वाले को 25,000 का नकद पुरस्कार और प्रशंसा-पत्र दिया जाएगा। इसके लिए केन्द्र सरकार ने राज्य सरकारों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रिंट, डिजिटल और सोशल मीडिया के माध्यम से योजना का व्यापक प्रचार करें ताकि अधिक लोग आगे आएं और दुर्घटना में घायल लोगों का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

आमजनों को नगद पुरस्कार और प्रमाण-पत्र के माध्यम से आपातकालीन स्थिति में सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने और उनका मनोबल बढ़ाने तथा सड़क दुर्घटना पीड़ितों की जान बचाने के लिए दूसरों को प्रेरित करने की आवश्यकता है। सड़क एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राह-वीर योजना अंतर्गत् कोई भी व्यक्ति जो गंभीर सड़क दुर्घटनाओं में पीड़ित व्यक्ति की तत्काल सहायता करके दुर्घटना के स्वर्णिम समय (गोल्डन ऑवर) के भीतर अस्पताल व ट्रामा केयर सेंटर में पहुंचाकर चिकित्सा उपचार हेतु पहल कर जान बचाई हो, ऐसे नेक व्यक्ति को पुरस्कार प्रदान करने की योजना का अनुमोदन किया गया है। इसी योजना को राहवीर योजना कहा जाता है। इसका  उददेश्य आमजनता को आपातकालीन स्थिति में सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने के लिए प्रेरित करना, निर्दाेष लोगों की जान बचाने के लिए दूसरों को प्रेरित करना है।
गोल्डल ऑवरः
मोटरयान अधिनियम की धार 2(12ए) के अनुसार गोल्डन ऑवर का अर्थ है किसी दर्दनाक चोट के बाद एक घण्टे तक चलने वाली अवधि जिसके दौरान तत्काल चिकित्सा देखभाल प्रदान करके मृत्यु को रोकने की सबसे अधिक संभावना होती है।

  • Related Posts

    प्राकृतिक सौंदर्य, रोमांच और आध्यात्मिक आस्था का संगम: पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा जशपुर

    *प्राकृतिक वादियां, झरने और शांत वातावरण पर्यटकों को कर रहे आकर्षित*   रायपुर, 29 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा…

    Read more

    राष्ट्रपति मुर्मु से राज्यपाल डेका ने की सौजन्य भेंट

    रायपुर, 29 जून 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से सौजन्य भेंट की।

    Read more

    NATIONAL

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन

    1 जुलाई से पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर लगी पाबंदियां खत्म: आम लोगों और उद्योगों को राहत

    1 जुलाई से पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर लगी पाबंदियां खत्म: आम लोगों और उद्योगों को राहत

    कौन हैं जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई, जो तैयार करेंगी बंगाल के लिए समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट

    कौन हैं जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई, जो तैयार करेंगी बंगाल के लिए समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट

    बंगाल विधानसभा में आज UCC विधेयक पर महासंग्राम, ममता और रीतब्रत गुट में नंबर-1 बनने की होड़

    बंगाल विधानसभा में आज UCC विधेयक पर महासंग्राम, ममता और रीतब्रत गुट में नंबर-1 बनने की होड़

    30 दिन में काम नहीं हुआ तो 31वें दिन होंगे सस्पेंड, सम्राट चौधरी ने अफसरों को दी चेतावनी

    30 दिन में काम नहीं हुआ तो 31वें दिन होंगे सस्पेंड, सम्राट चौधरी ने अफसरों को दी चेतावनी