Ro no D15139/23

पुतिन से मिलने नहीं दिया जा रहा, पीएम मोदी पर भड़के राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि विदेशी मेहमानों से नेता प्रतिपक्ष को नहीं मिलने दिया जाता है. आमतौर पर यह परंपरा रही है कि जो विदेशी मेहमान भारत आते हैं उनकी नेता प्रतिपक्ष से मुलाकात होती है.

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दो दिन की भारत यात्रा से पहले गुरुवार को दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस के अनुसार, सुरक्षा कारणों से यह नहीं बताया गया है कि पुतिन कहां ठहरेंगे. वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि उनके आने से लेकर जाने तक कई सुरक्षा एजेंसियां मिलकर उनकी हर गतिविधि पर लगातार नजर रखेंगी. इस बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का बयान पुतिन के दौरे पर सामने आया है.

राहुल गांधी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे की पृष्ठभूमि में दावा किया कि विदेशी मेहमानों से विपक्षी नेता के मिलने की परंपरा रही है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका पालन नहीं कर रहे हैं. इससे उनकी असुरक्षा की भावना जाहिर होती है. उन्होंने यह भी कहा कि जब कोई विशिष्ट विदेशी मेहमान भारत आता है या वह विदेश जाते हैं तो सरकार की तरफ से कहा जाता है कि उनसे (राहुल से) मुलाकात नहीं होनी चाहिए.

अटल बिहारी वाजपेयी जी के समय ऐसा होता था : राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने संसद परिसर में मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि आमतौर पर यह परंपरा रही है कि जो विदेशी मेहमान भारत आते हैं उनकी नेता प्रतिपक्ष से मुलाकात होती है. यह अटल बिहारी वाजपेयी जी के समय होता था और मनमोहन सिंह जी के समय भी होता था. आजकल यह होता है कि जब बाहर से कोई आता है या मैं कहीं बाहर जाता हूं तो सरकार सुझाव देती है कि बाहर से आने वाले अतिथि या उनके (राहुल के) बाहर जाने पर वहां के लोग नेता प्रतिपक्ष से नहीं मिलें.

  • Related Posts

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    Bihar Flood: नेपाल के रसुवा में आई भीषण बाढ़ का असर अब बिहार की गंडक नदी में दिखने लगा है. नेपाल से बड़ी मात्रा में पानी आने के बाद वाल्मीकिनगर गंडक…

    Read more

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    बालासाहेब ठाकरे के समाधि स्थल शिवतीर्थ पहुंचे चंद्रमौली मिश्र, अर्पित की श्रद्धांजलि “बालासाहेब के विचारों और बताए मार्ग पर चलेंगे” — गांव-गांव शिवसेना का झंडा पहुंचाने का संकल्प शिवसेना छत्तीसगढ़…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक