Ro no D15139/23

दूसरे राज्यों की शराब बेचने पर बारों में छापेमारी बड़ी मात्रा में अवैध जब्त

रायपुर 06 जनवरी 2025/ आबकारी टीम ने छापामार कार्यवाही करते हुए बार से हरियाणा प्रांत की मदिरा जब्त की। आबकारी आयुक्त सुश्री आर. शंगीता और कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, के निर्देश पर संभागीय उड़नदस्ता रायपुर एवं जिले के कार्यपालिक आबकारी स्टॉफ के संयुक्त दल के द्वारा जिले की होटल/बार लायसेंस परिसरो की लगातार आकस्मिक जांच की जा रही है।

एफ. एल. 3 विनार बार में निरीक्षण के दौरान 07 पेटी विदेशी मदिरा माल्ट में बार होलोग्राम चस्पा नही पाये जाने पर मौके पर उक्त मदिरा जप्त कर एफ.एल. 3 होटल बार अनुज्ञप्ति लायसेंस शर्त क्रमांक 4 (ग) का उल्लंघन होने से स्वीकृत अभिकर्ता को आरोप पत्र दिया जाकर, विभागीय प्रकरण कायम किया गया है। (2) एफ. एल. 3 शीतल इंटरनेशनल बार में निरीक्षण दौरान 61 नग बडवाईजर प्रीमियम बीयर (650 मि.ली.), 29 नग बडवाईजर मैग्नम बीयर (650 मि.ली.), 43 नग बडवाईजर प्रीमियम केन बीयर (500 मि.ली.) एवं 06 नग बडवाईजर मैग्नम केन बीयर (500 मि.ली.) का स्टॉक अतिरिक्त पाये जाने तथा बार होलोग्राम चस्पा नही पाये जाने पर मौके पर उक्त मदिरा जब्त कर एफ.एल. 3 होटल बार अनुज्ञप्ति लायसेंस शर्त क्रमांक 4 (ग) का उल्लंघन होने से स्वीकृत अभिकर्ता को आरोप पत्र दिया जाकर, विभागीय प्रकरण कायम किया गया है।

एफ.एल. 3 होटल शेमरॉक ग्रीन, सेरीखेड़ी में निरीक्षण दौरान बार के परमिट व स्कंध पंजी के मिलान में 13 बोतल 300 मि.ली. जैगरमास्टर, 01 बोतल 300 मि.ली. ब्लैक एण्ड व्हाईट, 01 बोतल 540 मि.ली. ग्रे गूस वोदका, 01 बोतल 360 मि.ली. केमिनो टकिला, 01 बोतल 300 मि.ली. एंजल हैवन जिन का मिलान नही होने तथा हरियाणा प्रांत की मदिरा पाये जाने पर उपरोक्त मदिरा को कब्जे आबकारी लिया जाकर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2), 34(1) (क), 59क एवं 36 के अंतर्गत प्रकरण कायम किया गया एवं बार के स्वीकृत अभिकर्ता शैकल वोद्दार को मौके पर गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया। बार पर विभागीय प्रकरण कायमी की कार्यवाही शुरू की गई। (2) एफ. एल. 3 होटल ग्रैण्ड नीलम बार में निरीक्षण दौरान बिना बार होलोग्राम का 64 बोतल स्प्रिट और 115 बोतल विदेशी मदिरा माल्ट बिना बार परमिट की मदिरा होने पर मौके पर कब्जे आबकारी लिया गया तथा रजिस्टर 26-12-2024 तक ही भरा होना पाये जाने पर विधिवत् कार्यवाही कर स्वीकृत अभिकर्ता को आरोप पत्र दिया जाकर, विभागीय प्रकरण कायम किया गया है। (3) एफ.एल. 3 जिलेट बार में निरीक्षण दौरान बार में 02 बार रूम एवं 02 स्टॉक रूम का संचालन करते पाये जाने पर एफ.एल. 3 होटल बार अनुज्ञप्ति लायसेंस शर्त क्रमांक 2(क) का उल्लंघन होने से स्वीकृत अभिकर्ता को आरोप पत्र दिया जाकर, विभागीय प्रकरण कायम किया गया है।

  • Related Posts

    पक्षी संरक्षण और आर्द्रभूमि पर विमर्श, पर्यावरण जागरूकता की नई पहल

    *रायपुर, 28 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) वन एवं जलवायु परिवर्तन छत्तीसगढ़ वेटलैंड ऑथोरिटी तथा छत्तीसगढ़ राज्य जैव विविधता बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में बिलासपुर वनमंडल द्वारा वन चेतना केंद्र,…

    Read more

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026, सरगुजा में कुश्ती स्पर्धा की शानदार शुरुआत

    रायपुर, 28 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY)खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 के अंतर्गत आज चौथे दिन सरगुजा जिले के अम्बिकापुर में कुश्ती प्रतियोगिता की शानदार शुरुआत हुई। अम्बिकापुर के गांधी स्टेडियम…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….