Friday, March 29

रायपुर: आसमान से बादल छंटते ही तेज धूप से तापमान में बढ़ोतरी…

रायपुर: राजधानी में दो दिनों बाद गर्मी फिर से तेज हो गई है। आसमान से बादल छंटते ही तेज धूप ने तापमान में बढ़ोतरी कर दी है। राजधानी रायपुर में 6 डिग्री तापमान में वृद्धि हुई है। बता दें कि कुछ दिनों से बारिश के चलते गर्मी से लोगो को राहत मिलनी शुरु हुई थी, लेकिन 2 दिनों से प्रदेश में बादल के छटते ही तापमान में वृद्धि हुई है। रायपुर का तापमान 6 डिग्री बढ़ा है। वहीं प्रदेश में कुरुद और मुंगेली सबसे गर्म रहा। यहां का तापमान 34.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *