Ro no D15139/23

रायपुर खरोरा मार्ग भीषण सड़क हादसा तीन लोग गंभीर रूप से घायल समय रहते प्रदीप साहू ने दिखाई मानवता

मनीषा नगारची (रायपुर ब्यूरो )

शुक्रवार की रात 24 मई 2025 को लगभग 9 बजे रायपुर-खरोरा मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटित हुई। जानकारी के अनुसार प्रदीप साहू अपने मित्रों के साथ एक बारात से लौट रहे थे, तभी खरोरा के पास उन्होंने देखा कि सड़क किनारे तीन युवक घायल अवस्था में पड़े हैं। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि एक युवक का पैर मैं गंभीर चोट आई थी और झाड़ियों में जा गिरा था और वह दर्द से तड़प रहा था। अन्य दो साथी—सुनील ध्रुव और सत्यम ध्रुव—भी बुरी तरह घायल होकर जमीन पर पड़े थे, जिनके पैरों से काफी खून बह रहा था।

मौके की नजाकत को समझते हुए प्रदीप साहू, उनके साथी आलोक देव साहू और सुरेश यादव ने बिना समय गंवाए तत्काल डायल 112 और स्थानीय पुलिस को सूचित किया। तत्परता दिखाते हुए उन्होंने तीनों घायलों को प्राथमिक इलाज हेतु तत्काल अस्पताल पहुंचाया। अगर सही समय पर सहायता नहीं मिलती, तो दुर्घटना और भी गंभीर परिणाम ला सकती थी।

पहले भी पेश की है मानवता की मिसाल

यह पहला मौका नहीं है जब प्रदीप साहू ने इस प्रकार का सराहनीय कार्य किया हो। इससे पूर्व मई 2024 में भी उन्होंने एक सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मदद कर उसे अस्पताल पहुंचाया था, जिसके लिए उन्हें रायपुर पुलिस द्वारा प्रशस्ति पत्र और सम्मान चिन्ह प्रदान किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर कार्यालय से यह सम्मान उन्हें उनके सामाजिक दायित्व और मानव सेवा के लिए दिया गया था।

“मानव सेवा ही परम धर्म है” – प्रदीप साहू का यह कथन न केवल उनकी सोच को दर्शाता है, बल्कि उनके द्वारा किए जा रहे कार्य समाज के लिए एक प्रेरणा बन चुके हैं।

प्रदीप साहू 

संजय नगर रिंग रोड नंबर 1 मां गायत्री ट्रेडर्स टिकरापारा रायपुर छत्तीसगढ़

8871234596

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री देवांगन के जन्मदिन पर बधाई देने कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों का उमड़ा हुजूम, जगह-जगह अभिनंदन एवं स्वागत

    *सर्वमंगला मंदिर में पूजन अर्चना कर लिया आशीर्वाद, भंडारा में शामिल हुए अधिक संख्या में क्षेत्रवासी* रायपुर 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा नगर विधायक और छग शासन के…

    Read more

    ग्रामीण विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ में करोड़ों के कार्यों की दी सौगात

    *05 ग्रामों में सड़क, सामुदायिक भवन और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन* *“गांव चलो अभियान” के तहत जनसंवाद, समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर* रायपुर,…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब