Saturday, July 27

रायपुर। विहंगम योग आध्यात्मिक संस्थान रायपुर द्वारा विश्व की अद्वितीय महासदग्रंथ स्वर्वेद यात्रा निकाली गई

महर्षि सदाफल देव आश्रम विहंगम योग संस्थान झूसी प्रयागराज के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ रायपुर विहंगम योग आध्यात्मिक संस्थान द्वारा देश व्यापी स्वर्वेद यात्रा पूरे रायपुर शहर में धूमधाम के साथ निकाली गई संस्थान के 100वा शताब्दी संभारंभ महोत्सव 17 एवं 18 दिसंबर 2023 को स्वर्वेद महामंदिर धाम का उद्घाटन समारोह के निमित्त संकल्प यात्रा में संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज छत्तीसगढ़ में अपने 15 द्विशीय प्रवास पर विहंगम योग की आध्यात्मिक सदग्रंथ स्वर्वेद को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया उक्त वार्षिक कार्यक्रम में विश्व पर्यावरण एवं मानसिक विकार को दूर करने हेतु 25000 कुंडीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ का आयोजन किया गया है जो की स्वर्वेद महामंदिर के उद्घाटन के साथ हैं जिसमे मानव मात्र के कल्याणनार्थ एवं आध्यात्मिक उत्थान का विकास संभव हो सकेगा

स्वर्वेद यात्रा कार्यक्रम सर्वप्रथम प्रातः 6.30 बजे से वैदिक महायज्ञ के साथ प्रारंभ हुआ 8.00 बजे से साधक समूह विहंगम योगी अ अंकित श्वेत ध्वजा लेकर जय घोष करते हुए स्वर्वेद के दोहों का सस्वर पाठ करते हुए महर्षि सदाफल देव आश्रम महादेव घाट रायपुर से डीडी नगर गोल चौक एनआईटी चौबे कालोनी समता कॉलोनी अमापारा पुरानी बस्ती लाखे नगर होते हुए पूरे नगरों का भ्रमण करते हुए अंतिम यात्रा आश्रम रायपुर में संपन्न हुआ
* इस स्वर्वेद यात्रा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आश्रम रायपुर के व्यवस्थापक प्रेमप्रकाश मिश्रा,प्रचार सत्येंद्र स्वर्वेदी,संभागीय संयोजक आरएन साहू, जीआर साहू, योगेश्वरा नंद नेताम,जितेंद्र बजाज, ओम तिवारी, जिला संयोजक सुधीर सपहा, रामनारायण निषाद, ठाकुर राम वर्मा, संतराम, जय कृष्ण नायक, दिनेश धीवर, सन्नी धीवर, भूषण कामता माखन धीवर कुंदन विमल शंकर लाल सावरकर, पूर्णिमा चौधरी, श्यामा वर्मा, सुनीता साहू, लता साहू, भारती धीवर, शांति तिवारी,कुमारी वर्मा, अंजू सावरकर, रूखमणी सहित लगभग 200 से 250 स्वर्वेद यात्री शामिल हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *