Ro no D15139/23

रायपुर की बेटी बनाएगी सैटेलाइट, कलेक्टर ने प्रेरक पुस्तक व पुष्पगुच्छ भेंट कर किया सम्मानित देशभर से नौ बच्चों का चयन, छत्तीसगढ़ से इकलौती महिमा

स्पेस किड्ज़ इंडिया के प्रतिष्ठित मिशन शक्तिसैट में रायपुर की छात्रा कु. महिमा राजपूत के राष्ट्रीय फाइनलिस्ट के रूप में चयनित होने पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज उनसे मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं। डॉ. सिंह ने महिमा को प्रेरक पुस्तक एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शासकीय आदर्श उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (SAGES), तिलकनगर की प्रतिभाशाली छात्रा कु. महिमा राजपूत का चयन मिशन शक्तिसैट के लिए राष्ट्रीय फाइनलिस्ट के रूप में हुआ है। इस चयन प्रक्रिया के लिए उन्होंने ऑनलाइन आवेदन किया था एवं परीक्षा दिया। जिसके पश्चात् उनका चयन हुआ। यह उपलब्धि विद्यालय, रायपुर जिले एवं छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गौरव का विषय है। महिमा ने अपनी प्रतिभा, लगन और वैज्ञानिक सोच के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर यह महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त किया है।

सुश्री महिमा ने कहा कि मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी एवं जिला प्रशासन एवं अपने शिक्षकों एवं प्राचार्य का धन्यवाद करती हूं जिनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से आज मैं इस उपलब्धि को हासिल की हूं।

राष्ट्रीय फाइनलिस्ट के रूप में चयनित महिमा राजपूत अगस्त 2026 में नई दिल्ली में आयोजित होने वाली 8 दिवसीय शक्तिसैट कार्यशाला में भाग लेंगी। यह कार्यशाला अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में छात्राओं को प्रोत्साहित करने तथा उनके वैज्ञानिक कौशल को विकसित करने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगी। इस मिशन में विश्व के 108 देशों की 108 चयनित छात्राएं भाग लेंगी। 23 अगस्त से नई दिल्ली में आयोजित कार्यशाला में छात्राएं मिलकर ShaktiSAT उपग्रह का निर्माण करेंगी। इनमें से एक सैटेलाइट को चंद्रमा की कक्षा में स्थापित किया जाएगा, जबकि दूसरा चंद्रमा की पर उतरने के उद्देश्य से विकसित किया जाएगा। इन सैटेलाइट्स का प्रक्षेपण अक्टूबर में ISRO, श्रीहरिकोटा से किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    वर्षाकालीन मौसमी बीमारियों से निपटने बस्तर संभाग में 180 कॉम्बेट दल गठित, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

    जगदलपुर 24 जून 2026/ वर्षाकाल में मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं उपचार के लिए बस्तर संभाग के सभी जिलों में स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। जिला स्तर…

    Read more

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत 5 दिवसीय योग शिविर का सफल आयोजन विश्व योग दिवस के अवसर पर शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर पुलिस लाइन अंबिकापुर में हुआ योगाभ्यास अधिकारियों-कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

      अम्बिकापुर 24 जून 2026/   राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा, अंबिकापुर (जिला-सरगुजा) के अधीन शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर पुलिस लाइन अंबिकापुर में विश्व योग दिवस…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश