Ro no D15139/23

संभागायुक्त एवं रोल आब्जर्वर दुर्ग संभाग की उपस्थिति में विशेष गहन पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित

विशेष गहन पुनरीक्षण अंतर्गत नहीं छूटना चाहिए किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम : संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर
– संवैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए की जाएगी आवेदनों की सुनवाई एवं निराकरण : कलेक्टर
– दावा आपत्ति एवं सुनवाई के लिए जिले में प्रतिदिन लगभग 700 प्रकरणों की सुनवाई की जा रही
– 14 फरवरी 2026 तक सुनवाई का दिया जाएगा मौका
– मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को
– लॉजिकल एरर एवं नो मैपिंग वाले लगभग 78 प्रतिशत आवेदनों का किया गया निराकरण
राजनांदगांव 04 फरवरी 2026। संभागायुक्त एवं रोल आब्जर्वर दुर्ग संभाग श्री सत्यनारायण राठौर की उपस्थिति में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जितेन्द्र यादव उपस्थित रहे। आयुक्त एवं रोल आब्जर्वर दुर्ग संभाग श्री सत्यनारायण राठौर ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अंतर्गत किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम नहीं छूटना चाहिए। इसके लिए नियमानुसार सुनवाई एवं सत्यापन का कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि 23 दिसम्बर 2025 से 14 फरवरी 2026 तक सुनवाई और सत्यापन (नोटिस चरण) के लिए तिथि निर्धारित है। उन्होंने कहा कि निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। दावा आपत्ति का अधिकार प्रत्येक व्यक्ति को प्राप्त है। सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (एईआरओ) आवेदन की सत्यता की जांच करेंगे, उसके पश्चात ही निर्णय लिए जाएंगे। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिना सूचना के किसी भी मतदाता का नाम नहीं कटेगा। इसके लिए अपील करने का प्रावधान भी किया गया है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  जितेन्द्र यादव ने कहा कि 23 दिसम्बर 2025 तक मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया एवं  प्रथम चरण का कार्य पूर्ण हुआ है। द्वितीय चरण में ऐसे नागरिक जिनका नाम सूची में छूट गया है, सुनवाई के बाद वे अपना नाम जुड़वा सकेंगे। भारत निर्वाचन आयोग एवं सर्वोच्च न्यायालय द्वारा लॉजिकल एरर की श्रेणी में ऐसे आवेदनों का निराकरण करने के लिए निर्देशित किया गया है। ऐसे प्रकरणों में बीएलओ को आवेदन दे सकते है एवं जिसकी सुनवाई एईआरओ द्वारा की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन में चार विधानसभा अंतर्गत 74-डोंरगगढ़, 75-राजनांदगांव, 76-डोंगरगांव एवं 77-खुज्जी के 1075 मतदान केन्द्रों में 7 लाख 80 हजार 205 मतदाता है। ऐसे नागरिक जिनका वर्ष 2003 में नाम मैपिंग में नहीं थे, वे भी दस्तावेज देकर मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकते है। लॉजिकल एरर होने पर अपने दस्तावेज बीएलओ के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं एवं सत्यापन उपरांत इसका निराकरण हो सकता है। उन्होंने बताया कि दावा आपत्ति एवं सुनवाई के लिए जिले में प्रतिदिन लगभग 700 प्रकरणों की सुनवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को किया जाएगा। निर्धारित नियमों एवं प्रक्रिया के अनुरूप आवेदनों की सुनवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दावा आपत्ति का अधिकार प्रत्येक नागरिक को है तथा एईआरओ सत्यापन एवं जांच करेंगे। उन्होंने कहा कि 14 फरवरी 2026 तक सुनवाई का मौका दिया जाएगा। संवैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए सुनवाई एवं निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे नागरिक जो विवाह कर जिले में आए है या अन्य स्थानों पर चले गए है। उन्हें भी मतदाता सूची में अपना नाम अपडेट कराना चाहिए। फॉर्म 6 अंतर्गत नये मतदाता के लिए आवेदन फॉर्म, 6-ए अंतर्गत विदेश में रहने वाले मतदाता द्वारा निर्वाचक नामावली में नाम जोडऩे के लिए आवेदन, फॉर्म 7 अंतर्गत मौजूदा निर्वाचक नामावली में नाम हटाने के प्रस्ताव पर आपत्ति के लिए वोटर एप्लीकेशन फॉर्म एवं फॉर्म 8 अंतर्गत निवास बदलने, मौजूदा निर्वाचक नामावली में एण्ट्री में सुधार, ईपीआईसी बदलने, पीडब्ल्यूडी मार्क करने के लिए वोटर एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा। उन्होंने प्रथम चरण में विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान सहयोग देने के लिए सभी राजनीतिक दलों को धन्यवाद दिया।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी  प्रकाश टंडन ने बताया कि नागरिक अपना नाम वोटर लिस्ट में देखने के लिए बूथ लेवल ऑफिसर के पास उपलब्ध ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से देख सकते है। इसके साथ ही ईसीआई मोबाईल एप तथा voters.eci.gov.in के माध्य से देेख सकते है। उन्होंने बताया कि लॉजिकल एरर एवं नो मैपिंग वाले लगभग 78 प्रतिशत आवेदनों का निराकरण कर लिया गया है एवं 22 प्रतिशत आवेदनों की सुनवाई शेष है। इस अवसर पर विधायक खुज्जी  भोलाराम साहू, भारतीय जनता पार्टी से  कोमल सिंह राजपूत,  मूलचंद लोधी,  दादुराम सोनकर,  रघुवीर सिंह वाधवा,  अरूण शुक्ला तथा इण्डियन नेशनल कांग्रेस से  विपिन यादव,  कमलजीत पिन्टू,  रूपेश दुबे एवं अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि विशेष गहन पुनरीक्षण अंतर्गत 4 नवम्बर से 18 दिसम्बर 2025 तक गणना पत्रक वितरण एवं वापसी की गई। मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 23 दिसम्बर 2025 को किया गया। दावा और आपत्ति की अवधि 23 दिसम्बर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक थी। सुनवाई और सत्यापन (नोटिस चरण) का कार्य 23 दिसम्बर 2025 से 14 फरवरी 2026 तक किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को किया जाएगा। प्रारंभिक प्रकाशन में चार विधानसभा अंतर्गत 74-डोंरगगढ़, 75-राजनांदगांव, 76-डोंगरगांव एवं 77-खुज्जी के 1075 मतदान केन्द्रों में 7 लाख 80 हजार 205 मतदाता है। जिसमें 3 लाख 90 हजार 728 पुरूष, 3 लाख 89 हजार 472 महिला एवं 5 अन्य मतदाता है।

  • Related Posts

    मसंद सेवाश्रम का सिंधी पंचायतों व समाजसेवी संस्थाओं से प्रत्येक मुहल्ले में रोज़ गीतापाठ एवं लोकसेवा करने केन्द्र स्थापित करने का आह्वान

      देश व लोकहित के इस अभियान में सिंधी समाज की अनेक विभूतियां मसंद सेवाश्रम का देंगी साथ कुछ मुहल्ला सिंधी पंचायतों ने भी दिखाई रुचि रायपुर। मसन्द सेवाश्रम ने…

    Read more

    *- मरीजों को कम से कम करें रिफर* *- बच्चों का आधार अपडेट प्राथमिकता से कराने के दिए निर्देश* *- ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए पेयजल की समस्या…

    Read more

    NATIONAL

    केरल का नाम बदलने पर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को क्यों आया गुस्सा?

    केरल का नाम बदलने पर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को क्यों आया गुस्सा?

    US बोला: चीन के पास 2030 तक होंगे 1000 परमाणु हथियार, बीजिंग को इस संधि में लाना चाहते हैं ट्रंप

    US बोला: चीन के पास 2030 तक होंगे 1000 परमाणु हथियार, बीजिंग को इस संधि में लाना चाहते हैं ट्रंप

    इमरान खान की दाईं आंख बचाने की कोशिश, इंजेक्शन का दूसरा डोज लगा; 85% रोशनी जा चुकी

    इमरान खान की दाईं आंख बचाने की कोशिश, इंजेक्शन का दूसरा डोज लगा; 85% रोशनी जा चुकी

    सीमा सुरक्षा, तस्करी और बीएसएफ पर TMC का बड़ा हमला, अमित शाह से पूछे तीखे सवाल

    सीमा सुरक्षा, तस्करी और बीएसएफ पर TMC का बड़ा हमला, अमित शाह से पूछे तीखे सवाल

    तेज बारिश, जोरदार धमाका और फिर जंगल में लग गई आग, चतरा विमान हादसे का खौफनाक मंजर

    तेज बारिश, जोरदार धमाका और फिर जंगल में लग गई आग, चतरा विमान हादसे का खौफनाक मंजर

    लखमा,नेताम-शराब चीज ही ऐसी है न छोड़ी जाए,अश्लील डांस कला है, मोदीजी, एक को मजा को सजा ? क्या इसी दिन के लिये टीना मुनीम ने अनिल अंबानी से शादी की थी ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    लखमा,नेताम-शराब चीज ही ऐसी है न छोड़ी जाए,अश्लील डांस कला है, मोदीजी, एक को मजा को सजा ? क्या इसी दिन के लिये टीना मुनीम ने अनिल अंबानी से शादी की थी ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…