Ro no D15139/23

राजस्थान: नववर्ष की पूर्व संध्या पर चलती कार में लगी आग, एक साल की मासूम की मौत

राजस्थान के राजसमंद जिले के आमेट क्षेत्र से नववर्ष की पूर्व संध्या पर एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। आमेट थाना सर्किल में देर रात हाईवे पर चलती एक कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई और आग लग गई।

इस भीषण हादसे में एक साल की मासूम बच्ची की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि परिवार के चार अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा आमेट थाना क्षेत्र के राजपुर चौराहे के पास आधी रात को हुआ। रेलमगरा निवासी विकास जैन (32), पत्नी राजेश्वरी जैन और दो बेटियों (गनिष्ठा और प्रनिधि) के साथ अर्टिका कार में आमेट से रेलमगरा की ओर जा रहे थे। कार को ड्राइवर कालूराम चला रहा था। राजपुरा मोड़ के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई और करीब पांच बार पलटी।

कार पलटते ही उसमें अचानक आग लग गई। राहगीरों ने साहस दिखाते हुए विकास जैन, उनकी पत्नी, चार साल की बेटी गनिष्ठा और चालक कालूराम को जलती कार से बाहर निकाल लिया, लेकिन एक साल की मासूम प्रनिधि कार के अंदर फंसी रह गई। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया और बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार पूरी तरह जल गई।

सूचना मिलते ही आमेट थानाधिकारी पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। आमेट नगर पालिका की दमकल को तुरंत बुलाया गया, जिसने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी को पहले आमेट अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उन्हें राजसमंद आरके जिला अस्पताल रेफर किया गया। बताया गया है कि राजेश्वरी जैन के पैर में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि विकास जैन की जीभ झुलस गई है।

  • Related Posts

    जंतर मंतर का सच

    Read more

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. इसमें उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संसद में आने से पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को…

    Read more

    NATIONAL

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें