Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती महोत्सव का आयोजन

*महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया गया विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन*

धमतरी 21 अगस्त 2025/छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा रजत जयंती महोत्सव 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर आज धमतरी के विंध्यवासिनी मंदिर स्थित सामुदायिक भवन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महापौर श्री रामू रोहरा, छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू निषाद,पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू, जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती मोनिका देवांगन सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और अधिकारी, कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर श्री रामू रोहरा ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सतत प्रयासरत है और महतारी वंदन योजना इसका सशक्त उदाहरण है। प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश की महिलाओं का आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले की महिलाएं आज सशक्त होकर विकसित भारत के निर्माण में योगदान दे रही है।
छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू निषाद ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने “लोकल फॉर वोकल“ अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इससे देश की अर्थव्यवस्था और मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश की महिलाओं को सम्मान दिलाने हेतु राज्यसभा, लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण लागू किया है।
अपने उद्बोधन में पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता प्रदान कर रही है। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि वे बच्चों के पोषण और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

इस अवसर पर बालिकाओं का निबंध लेखन, पारंपरिक खेल फुगड़ी, मटकी फोड़, कुर्सी दौड़, छत्तीसगढ़ी वेशभूषा एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 70 से अधिक बालिकाओं तथा जिले के कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाली 35 छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में व्यंजनो की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें फालाहारी, रेडी टू ईट, मिलेट्स एवं छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की झलक देखने को मिली। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा तैयार किए गए व्यंजनों को सराहना मिली और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन हुआ जिसमें 70 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की पूरी टीम को धन्यवाद दिया गया। यह भी बताया गया कि रजत जयंती महोत्सव का आयोजन 8 मार्च 2026 तक पूरे राज्य में किया जा रहा है।

  • Related Posts

    किसानों को कृषि ऋण योजनाओं से जोड़ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम

      रायपुर रीजन द्वारा 92 किसान हितग्राहियों को लगभग 71.49 करोड़ रुपये के कृषि ऋण स्वीकृत धमतरी, 18 अगस्त 2026। किसानों को सहज, सुगम एवं समयबद्ध संस्थागत ऋण सुविधा उपलब्ध…

    Read more

    किसानों को कृषि ऋण योजनाओं से जोड़ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम

    रायपुर रीजन में 92 किसान हितग्राहियों को लगभग 71.49 करोड़ रुपये के कृषि ऋण स्वीकृत   धमतरी, 17 अगस्त 2026। किसानों को सहज एवं समयबद्ध संस्थागत ऋण सुविधा उपलब्ध कराने…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल