Ro no D15139/23

हजारों रूपए का बिजली बिल अब नहीं चुकाना पड़ता राजीव को

*छत पर सोलर प्लांट लगाने से जीरों हुआ बिजली का बिल*

रायपुर 30 सितंबर 2025 / प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ने न केवल घर-घर में ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दिया है, बल्कि आमजन को महंगे बिजली बिल से भी राहत दिलाई है। जिले में बड़ी संख्या में लोग इस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं और सौर ऊर्जा की ओर तेजी से अग्रसर हो रहे हैं।

जिले के जांजगीर शहर निवासी श्री राजीव असाटी भी उन लोगों में शामिल हैं जिन्होंने इस योजना का लाभ उठाकर अपने घर की छत पर 4 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप सिस्टम लगवाया है। पहले उन्हें हर महीने हजारों रुपये का बिजली बिल चुकाना पड़ता था, लेकिन अब उनका मासिक बिजली बिल लगभग शून्य हो गया है। इससे वे हर महीने अच्छी-खासी राशि की बचत कर पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस सिस्टम को लगवाने पर उन्हें सरकार की ओर से 78,000 रुपये की सब्सिडी भी प्राप्त हुई, जिससे लागत में काफी राहत मिली। उनका मानना है कि इस योजना से आम नागरिकों की बिजली विभाग पर निर्भरता कम हो रही है और अघोषित विद्युत कटौती जैसी समस्याओं से भी निजात मिल रही है। उनका घर अब दिन में स्वयं की उत्पन्न की गई सौर ऊर्जा से चल रहा है, जिससे वे न केवल बिजली बचा रहे हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे रहे हैं।

श्री असाटी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना आमजन के लिए बेहद लाभकारी है और सभी नागरिकों को इसका लाभ जरूर उठाना चाहिए। उन्होंने अपील की कि ज्यादा से ज्यादा लोग आगे आकर इस योजना का लाभ लें और ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!