Ro no D15139/23

राजीव युवा उत्थान योजना : यूपीएससी द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षाओं के तैयारी हेतु प्राक्चयन परीक्षा 28 दिसम्बर को

*चयनित अभ्यर्थियों को ट्राईबल यूथ हॉस्टल नई दिल्ली में रहकर पढ़ने का मिलेगा मौका*

_प्राक्चयन परीक्षा के लिए 1087 अभ्यर्थी देंगें परीक्षा_

रायपुर, 27 दिसंबर 2028 (IMNB NEWS AGENCY) राजीव युवा उत्थान योजना अंतर्गत संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी हेतु 28 दिसंबर को प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए रायपुर में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
आदिम जाति विकास विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय गुढ़ियारी रायपुर,में 386 अभ्यर्थी जबकि प्रयास बालक आवासीय विद्यालय सडडू, में 701अभ्यर्थियों के परीक्षा में सम्मिलित होने संबंधी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस प्रकार प्राक्चयन परीक्षा में कुल 1087 अभ्यर्थियों के सम्मिलित होने की संभावना है। परीक्षा संबंधी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। परीक्षा दोपहर 12.00 से 2:00 तक आयोजित होगी। परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in तथा https://hmstribal.cg.nic.in का अवलोकन कर परीक्षा केंद्र, रोल नंबर की जानकारी एवं फोटोयुक्त प्रवेश पत्र डाउनलोड किये जा सकते हैं।
गौरतलब है कि ट्रायबल यूथ हॉस्टल राज्य के वंचित वर्गो के बच्चों को सिविल सर्विसेस सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए वर्ष 2013-14 से शुरू किया गया था। यहां प्रतिभावान युवाओं को देश की राजधानी नई दिल्ली में रहकर संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी हेतु सपूर्ण सुविधा प्रदान की जाती है।
ट्रायबल यूथ हॉस्टल में प्रवेश प्राक्चयन परीक्षा के माध्यम से होता है। हॉस्टल के लिए चयनित युवाओं को निःशुल्क आवास, पौष्टिक भोजन, अध्ययन कक्ष, पुस्तकालय, उत्कृष्ट कोचिंग और नियमित मार्गदर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने समाज के कमजोर एवं वंचित वर्ग के युवाओं को बेहतर अवसर देने के लिए ट्रायबल यूथ हॉस्टल में सीटों की संख्या में वृद्धि कर 200 सीट कर दी है।
इनमें अनुसूचित जनजाति हेतु 100, अनुसूचित जाति हेतु 60 एवं अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु 40 सीट निर्धारित हैं। पूर्व में यहां 50 सीट की स्वीकृति थी। वर्तमान में कुल स्वीकृत सीट 200 में से 165 विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं। वर्ष 2013-14 से लेकर अब तक इस योजना के माध्यम से कुल164 विद्यार्थी लाभान्वित होकर विभिन्न पदों पर चयनित हुए हैं।
क्रमांक/ ओम
……..00……..

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल