Ro no D15139/23

राजनांदगांव छोटे लाल साहू को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई

राजनांदगांव 30 मार्च 2025। मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर के समाज कार्य विभाग से श्री छोटे लाल साहू को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई है। उनका शोध विषय स्वच्छ भारत अभियान एवं समाज कार्य हस्तक्षेप था। श्री छोटे लाल साहू ने यह शोध कार्य अपने शोध निर्देशक सहायक प्राध्यापक मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर डॉ. दीना नाथ यादव एवं सह-शोध निर्देशक सहायक प्राध्यापक पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय बिलासपुर डॉ. संजीव कुमार लवानिया के संयुक्त मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक पूरा किया। उनके शोध में स्वच्छ भारत अभियान के प्रभाव और समाज कार्य में उसके हस्तक्षेप का गहन विश्लेषण किया गया है। उल्लेखनीय है कि खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के अंतिम छोर पर बसे ग्राम नचनिया के निवासी हैं। वे श्री नैधूराम साहू सुपुत्र है। इस उपलब्धि पर शोध निर्देशक, माता-पिता परिवारजनों, सहकर्मियों, जिला पंचायत राजनांदगांव की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री सुरूचित सिंह तथा अन्य अधिकारियों ने डॉ. साहू को बधाई दी। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की। गौरतलब है कि डॉ. साहू वर्तमान में जिला पंचायत राजनांदगांव में जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन के पद पर कार्यरत हैं। उनकी इस सफलता को समाज कार्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योगदान के रूप में देखा जा रहा है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग को प्राप्त महिला उत्पीडऩ से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई 11 मार्च को

    राजनांदगांव 05 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. श्रीमती किरणमयी नायक एवं अन्य सदस्यों द्वारा 11 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे से प्रेरणा सभाकक्ष बालगृह परिसर…

    Read more

    जिले में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में आई तेजी

    *- सोलर पैनल लगने से बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी* *- केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा उपभोक्ताओं को अधिकतम 1 लाख 8 हजार रूपए तक…

    Read more

    NATIONAL

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी