Ro no D15139/23

राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-25
– जिला पंचायत राजनांदगांव के कुल 13 निर्वाचन क्षेत्र के 8 निर्वाचन क्षेत्र महिला वर्ग के लिए आरक्षित
राजनांदगांव 15 जनवरी 2025। त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-25 अंतर्गत ठाकुर प्यारेलाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान निमोरा रायपुर के ऑडिटोरियम हॉल में प्रदेश के जिला पंचायत अध्यक्ष पदों के प्रवर्गवार एवं अनारक्षित सहित प्रवर्गवार महिला आरक्षण की कार्रवाई की गई। आरक्षण की कार्रवाई पश्चात जिलेवार एवं प्रवर्गवार आरक्षण की स्थिति जारी की गई। जिसके अनुसार राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला पद के लिए आरक्षित किया गया है। इसी तरह जिला पंचायत राजनांदगांव के जिला पंचायत सदस्य पद के कुल 13 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिला वर्ग हेतु आरक्षण की कार्रवाई की गई। जिला पंचायत राजनांदगांव के कुल 13 निर्वाचन क्षेत्र के 8 निर्वाचन क्षेत्र महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 1, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 3, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 2 एवं अनारक्षित वर्ग में 7 पद आरक्षित किया गया है, जिसमें अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 1 महिला वर्ग, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 2 महिला एवं 1 मुक्त, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 1 महिला एवं 1 मुक्त तथा अनारक्षित वर्ग में 4 महिला वर्ग एवं 3 मुक्त के लिए आरक्षित है।
अनुसूचित जाति वर्ग के लिए निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 1-पटेवा को महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। इसी तरह अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 10-बोरतालाब, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 11-बम्हनीचारभाठा एवं निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 13-कुमर्दा को आरक्षित किया गया है, जिसमें निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 10-बोरतालाब एवं निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 11-बम्हनीचारभांठा को महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 2-लिटिया एवं निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 7-तुमड़ीबोड़ को आरक्षित किया गया है, जिसमें निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 2-लिटिया को महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। अनारक्षित वर्ग के लिए निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 3-टेड़ेसरा, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 4- सिंघोला, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 5-अर्जुनी, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 6-आसरा, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 8-बेलगांव, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 9-राका एवं निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 12-गैंदाटोला शामिल है, जिसमें निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 4-सिंघोला, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 5-अर्जुनी, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 6-आसरा, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 8-बेलगांव को अनारक्षित महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।

  • Related Posts

    दिग्विजय स्टेडियम को सर्वसुविधायुक्त खेल परिसर के रूप में विकसित करने की जरूरत – कलेक्टर

    कलेक्टर की अध्यक्षता में दिग्विजय स्टेडियम प्रबंधकारिणी समिति की बैठक संपन्न   *- स्टेडियम समिति की बैठक में आय के नए स्रोत विकसित करने, खेल सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचना…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल