पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से राम नारायण का बिजली बिल हुआ शून्य, मिला सब्सिडी का लाभ

*राम नारायण बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता*

रायपुर, 11 जनवरी 2026(IMNB NEWS AGENCY) शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। यह योजना न केवल बढ़ते बिजली बिल से राहत दे रही है, बल्कि लोगों को स्वच्छ, सस्ती और हरित ऊर्जा से भी जोड़ रही है। योजना का लाभ लेकर आम उपभोक्ता अब आत्मनिर्भर बन रहे हैं और बिजली उपभोग के साथ-साथ ऊर्जा उत्पादन में भी सहभागी बन रहे हैं।
इस योजना की सफलता का जीवंत उदाहरण अंबिकापुर नगर के भिट्ठी कला निवासी राम नारायण गुप्ता हैं। उन्होंने अपने घर की छत पर 5 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप पैनल स्थापित किया और महज एक माह के भीतर उनका बिजली बिल पूरी तरह शून्य हो गया। पहले जहां अधिक बिजली खपत के कारण हर माह भारी-भरकम बिल आता था, वहीं अब सौर ऊर्जा के उपयोग से उन्हें राहत मिली है।
श्री राम नारायण गुप्ता ने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने तुरंत इसका लाभ लेने का निर्णय लिया। योजना के अंतर्गत केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा कुल 1 लाख 8 हजार रुपये तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है, जिससे सोलर रूफटॉप पैनल लगाना आम नागरिकों के लिए सरल और किफायती हो गया है। सब्सिडी मिलने से प्रारंभिक लागत में काफी कमी आई और उनका निर्णय और भी आसान हो गया।
उन्होंने बताया कि सोलर पैनल लगाए अभी एक ही महीना हुआ है और इस अवधि में बिजली बिल पूरी तरह से शून्य आ गया है। इतना ही नहीं, यह योजना उन्हें केवल बिजली उपभोक्ता ही नहीं, बल्कि ऊर्जादाता भी बना रही है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत विद्युत विभाग के साथ एक एग्रीमेंट किया जाता है, जिसके अनुसार सौर ऊर्जा से उत्पादित बिजली पहले घर की जरूरतों में उपयोग होती है। इसके बाद जो अतिरिक्त बिजली बचती है, वह ग्रिड के माध्यम से विद्युत विभाग को भेज दी जाती है, जिसका भुगतान वित्तीय वर्ष के अंत में उपभोक्ता को किया जाता है।
राम नारायण ने कहा कि यह योजना पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल है। सौर ऊर्जा के उपयोग से ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा मिल रहा है और जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता कम हो रही है। साथ ही सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी आम नागरिकों को इस योजना से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।
उन्होंने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जनहितकारी बताते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया और अन्य नागरिकों से भी अपील की कि वे इस योजना का लाभ उठाकर न केवल अपने बिजली बिल को कम करें, बल्कि स्वच्छ और सतत ऊर्जा अपनाकर पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दें।

  • Related Posts

    शासन को नई दिशा: रायपुर में iGOT कर्मयोगी प्रशिक्षण सम्पन्न, प्रशासनिक दक्षता सुदृढ़ करने बड़ा कदम

    रायपुर संभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की हुई कार्यशाला रायपुर, 18 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सुशासन, क्षमता निर्माण एवं प्रशासन को सशक्त बनाने की दिशा में…

    Read more

    कोरबा के वार्ड क्र. 28 एवं 27 में होंगे 72 लाख रू. के नये विकास कार्य

    *उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने किया विकास कार्यो का भूमिपूजन* रायपुर 18 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) नगर पालिक निगम केारबा के रविशंकर नगर…

    Read more

    NATIONAL

    कद्दू कटा, सबमें बंटा-बम खाली लखमा पे फटा, भारत-पाक मैच,मजा नहीं आया,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    कद्दू कटा, सबमें बंटा-बम खाली लखमा पे फटा, भारत-पाक मैच,मजा नहीं आया,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    PM मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों की मुंबई में मुलाकात, क्या 114 राफेल डील होगी फाइनल?

    PM मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों की मुंबई में मुलाकात, क्या 114 राफेल डील होगी फाइनल?

    बांग्लादेश में ‘शैडो कैबिनेट’ की तैयारी, क्या ब्रिटेन वाले फॉर्मूले में फंसेंगे तारिक रहमान?

    बांग्लादेश में ‘शैडो कैबिनेट’ की तैयारी, क्या ब्रिटेन वाले फॉर्मूले में फंसेंगे तारिक रहमान?

    मुकेश सहनी के करीबी नीतीश द्विवेदी ने बनाया अपना संगठन, 19 महीने की बिहार यात्रा का किया ऐलान

    मुकेश सहनी के करीबी नीतीश द्विवेदी ने बनाया अपना संगठन, 19 महीने की बिहार यात्रा का किया ऐलान

    अक्ल से काम लेना वरना…’, ट्रंप ने ईरान को याद दिलाया जून वाला हमला

    अक्ल से काम लेना वरना…’, ट्रंप ने ईरान को याद दिलाया जून वाला हमला

    बिहार के 8 डैम बनेंगे पर्यटन का नया हॉटस्पॉट, देखिए लिस्ट में कौन-कौन है शामिल

    बिहार के 8 डैम बनेंगे पर्यटन का नया हॉटस्पॉट, देखिए लिस्ट में कौन-कौन है शामिल