Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से बिजली बिल से मिली राहत ग्राम गड़बहिरा के रामदास को योजनांतर्गत 21 हजार रुपये से अधिक की मिली छूट

अम्बिकापुर 13 अप्रैल 2026/   ग्रामीण अंचल में भारी भरकम बिल के भुगतान में मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना बड़ी राहत लेकर आई है। जिले के लूण्ड्रा विकासखंड ग्राम गड़बिरा के रहने वाले राम दास को भारी-भरकम बिजली बिल भुगतान का बोझ अब कम हो गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की “अंत्योदय“ की परिकल्पना धरातल पर साकार हो रही है। इस योजना से हजारों बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिल रही है।

30 हजार से अधिक का बिल, मात्र 8,750 रुपये में हुआ निपटारा
श्री रामदास ने बताया कि उनका बिजली बिल बढ़कर 30,010 रुपये हो गया था। आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि इतनी बड़ी राशि का एक साथ भुगतान किया जा सके। लेकिन शासन की मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना ने उनकी इस बड़ी चिंता को चुटकियों में हल कर दिया। योजना के तहत रामदास को 21,260 रुपये की बड़ी छूट मिली है, जिसके बाद उन्हें केवल 8,750 रुपये की शेष राशि भुगतान करना होगा। इस योजना से लगभग 75 प्रतिशत की बिजली बिल में छूट मिली है।

एक पहल से 21 हजार रुपये की बचत

रामदास ने बताया कि ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना’ की जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत बिजली कार्यालय से संपर्क किया। योजना के प्रावधानों के तहत जब उनके बिल का मिलान किया गया, तो शासन की ओर से उन्हें 21,260 रुपये की छूट प्रदान की गई। इस छूट के बाद रामदास का बिल घटकर मात्र 8,750 रुपये रह गया। अपनी बचत और राहत को देखते हुए रामदास ने विलंब न करते हुए तत्काल शेष राशि जमा कर अपने घर को बिजली बिल के पुराने बोझ से मुक्त पाई।

योजना के लिए शासन का जताया आभार
हितग्राही रामदास ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि उन्हें इतनी बड़ी राशि की छूट मिलेगी। उन्होंने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुराने बकाया बिजली बिल पर ब्याज और सरचार्ज की छूट से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को बड़ी राहत मिल रही है।

गौरतलब है कि राज्य सरकार की इस संवेदनशील पहल से प्रदेश भर में हजारों उपभोक्ता लाभान्वित हो रहे हैं, जिससे न केवल उनका आर्थिक बोझ कम हो रहा है, बल्कि वे बिजली बिलों के नियमित भुगतान हेतु भी प्रोत्साहित हो रहे हैं।

  • Related Posts

    जिला चिकित्सालय जशपुर के ड्रेसर  किशोर कुमार चौहान तत्काल प्रभाव से निलंबित’ चिकित्सा प्रतिपूर्ति पास किये जाने के एवज में रुपये लिये जाने के मामले में की गई कार्यवाही

    जशपुरनगर 13 अप्रैल 2026/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिला चिकित्सालय जशपुर के ड्रेसर  किशोर कुमार चौहान को चिकित्सा प्रतिपूर्ति पास किये जाने के एवज में रुपये लिये जाने के…

    Read more

    *पीएमजीएसवाई के कार्यों की गुणवत्ता जांच हेतु अप्रैल में राष्ट्रीय टीम करेगी 

    *कांकेर, कोरबा, सरगुजा, कोण्डागांव का राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक करेंगे दौरा* *रायपुर, 10 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत…

    Read more

    NATIONAL

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह