Ro no D15139/23

सरगुजा जिले में रामगढ़ महोत्सव 11 एवं 12 जून को, जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू की

रायपुर, 04 जून 2025/ आषाढ़ माह शुरू होने के अवसर पर 11 एवं 12 जून को सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड के रामगढ़ स्थित राम वनगमन पर्यटन स्थल में दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन होगा। इस महोत्सव के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अंबिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल, महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, नगर निगम सभापति श्री हरविंदर सिंह टिन्नी, कलेक्टर श्री विलास भोसकर, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील कुमार नायक, एसडीएम श्री बनसिंह नेताम, श्री नीरज कौशिक सहित जनप्रतिनिधि एवं अन्य की मौजदगी में बैठक आयोजित हुई।

बैठक में रामगढ़ महोत्सव के सफल आयोजन के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए, जिसमें राम-जानकी मंदिर के जीर्णाेद्धार, परिसर में हाईमास्ट लाइट के स्थापना, यात्री प्रतीक्षालय निर्माण, मंदिर परिसर की चारों ओर रेलिंग लगाने, मंदिर से लगे प्रमुख स्थलों रामजानकी कुंड (तालाब), बड़े तुर्रा एवं चंदन मिट्टी स्थलों के मरम्मत कार्य प्रमुख हैं। इसके साथ ही सीता बेंगरा गुफा से राम जानकी मंदिर तक सड़क के दोनों ओर प्रकाश व्यवस्था तथा कुछ स्थानों पर शेड निर्माण कराने का भी निर्णय लिया गया।

रामगढ़ में शोधकर्ताओं के लिए शोध केंद्र की स्थापना एवं संचालन, राम वनगमन परिसर में निर्मित कॉटेज एवं डॉर्मिटरी का संचालन महिला समूह या वन प्रबंधन समिति के माध्यम से किए जाने पर भी चर्चा की गई। महोत्सव के दौरान मेला-मड़ई आयोजित करने तथा पुरातात्त्विक स्थलों जैसे देवटिकरा, सतमहला, देवगढ़ एवं महारानीपुर के संरक्षण एवं संवर्धन का निर्णय लिया गया। बैठक में कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने रामगढ़ महोत्सव के आयोजन के संबंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी और इसका समय-सीमा में पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    वंदेमातरम् की धुन पर थिरकी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, पारंपरिक नृत्यों ने बांधा समां

    वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रभावना और छत्तीसगढ़ी लोक परंपराओं का हुआ अद्भुत संगम, रिखीराम क्षत्रीय एवं उनकी टीम की प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन*   *करमा,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!