Ro no D15139/23

रामसागर का पक्का घर का सपना हुआ साकार-प्रधानमंत्री आवास योजना से

*मनरेगा से मिला रोजगार से संबल*

रायपुर, 08 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) भारत सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसका उद्देश्य योग्य ग्रामीण और शहरी गरीबों को पक्का मकान प्रदान करना है। वित्तीय सहायता (सब्सिडी) सीधे बैंक खातों में दी जाती है। यह योजना सभी के लिए घर सुनिश्चित करती है। शासन इस जनकल्याणकारी योजना समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचकर उनके जीवन में वास्तविक परिवर्तन ला रही हैं तथा आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना ने ग्राम पंचायत बराहनगर जनपद पंचायत रामचंद्रपुर जिला बलरामपुर के निवासी रामसागर के जीवन में एक सकारात्मक और प्रेरणादायक परिवर्तन लाया है। वर्षों से कच्चे मकान में कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन करने वाले रामसागर का पक्का और सुरक्षित घर का सपना अब साकार हो चुका है। वर्ष 2024-25 में योजना के अंतर्गत आवास की स्वीकृति मिलने के साथ ही उनके जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हुआ। इसके बाद उन्होंने पूरे उत्साह, दृढ़ संकल्प और मेहनत के साथ अपने घर के निर्माण कार्य को प्रारंभ किया और निरंतर प्रयासों से उसे पूर्ण रूप दिया।

शासन से प्राप्त आर्थिक सहायता के साथ-साथ श्री रामसागर ने स्वयं भी मेहनत कर अपने आशियाने को पूर्ण रूप दिया। आज उनका परिवार पक्के मकान में सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर रहा है। पूर्व में कच्चे घर में रहने के कारण विशेषकर वर्षा ऋतु एवं अन्य प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों में उन्हें अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, किंतु अब उनका परिवार सुरक्षित और सुखद वातावरण में निवास कर रहा है।

आवास निर्माण के दौरान श्री रामसागर को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत 90 दिवस का रोजगार भी प्राप्त हुआ। इस रोजगार से उन्हें आर्थिक रूप से संबल मिला, जिससे निर्माण कार्य में निरंतरता बनी रही और उन्हें अतिरिक्त आय का भी लाभ प्राप्त हुआ। श्री रामसागर ने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मनरेगा के माध्यम से मिली सहायता के लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन योजनाओं ने उनके जीवन स्तर में महत्वपूर्ण सुधार किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया है।

  • Related Posts

    बाबा साहेब के विचारों पर चलकर ही बनेगा बेहतर समाज: स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल

      चिकित्सा महाविद्यालय एवं अम्बेडकर अस्पताल में बाबा साहेब की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, बेहतर समाज निर्माण का दिया संदेश रायपुर, 14 अप्रैल 2026/ पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति…

    Read more

    नकली दवाओं के अवैध व्यापार पर खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्यवाही

      आमजन से अपील, केवल अधिकृत मेडिकल स्टोर्स से ही करें दवाओं की खरीदी रायपुर, 14 अप्रैल 2026/एवं औषधि प्रशासन द्वारा राज्य में नकली दवाओं के अवैध व्यापार के विरुद्ध…

    Read more

    NATIONAL

    Iran US Tension : अमेरिका ने कहा- गेंद अब ईरान के पाले में

    Iran US Tension : अमेरिका ने कहा- गेंद अब ईरान के पाले में

    आज नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम दे सकते हैं इस्तीफा, पटना में हाई अलर्ट

    आज नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम दे सकते हैं इस्तीफा, पटना में हाई अलर्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस