Ro no D15139/23

रामू रोहरा ने ली महापौर पद की शपथ

धमतरी शहर के प्रथम नागरिक बने, नगर विकास को बताया पहली प्राथमिकता

नगर निगम के 40 पार्षदों ने भी ली अलग-अलग शपथ

स्थानीय इंडोर स्टेडियम पर हुआ शपथ ग्रहण समारोह

प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद रूपकुमारी चौधरी सहित विधायक अजय चन्द्राकर हुए शामिल

धमतरी । धमतरी नगर निगम महापौर के रूप में श्री रामू रोहरा ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ लेने के साथ ही श्री रोहरा धमतरी नगर के प्रथम नागरिक बन गए हैं। इस अवसर पर राज्य के राजस्व मंत्री एवं धमतरी जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद लोकसभा क्षेत्र महासमुंद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने की। स्थानीय इंडोर स्टेडियम में सुबह 11 बजे से आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, पूर्व मंत्री एवं कुरूद विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री अजय चन्द्राकर भी शामिल हुए। शपथ ग्रहण के बाद महापौर श्री रामू रोहरा, नवनिर्वाचित पार्षदों संग सीधे नगर निगम दफ्तर पहुंचे और पूजा-अर्चना कर कार्यभार ग्रहण किया।

समारोह में इंडोर स्टेडियम पर महापौर श्री रोहरा के साथ ही 40 पार्षदों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। समारोह की शुरूआत निर्धारित समय पर हुई तथा सबसे पहले अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया। इसके बाद कलेक्टर एवं प्रशासक सुश्री नम्रता गांधी ने महापौर की शपथ दिलाई। इसके पश्चात् वार्ड क्रमांक 01 से लेकर 40 तक पार्षदों ने 8-8 की संख्या में शपथ ली। नगरनिगम आयुक्त श्रीमती प्रिया गोयल ने समारोह में शामिल लोगों का आभार व्यक्त किया।

महापौर ने नगर विकास को बताया पहली प्राथमिकता

शपथ लेने के बाद मीडिया से बात करते हुए महापौर श्री रामू रोहरा ने धमतरी नगर के विकास को अपनी पहली प्राथमिकता बताया। उन्होंने शहर में ट्रेफिक व्यवस्था दुरूस्त करने के साथ ही शिक्षा और ज्ञान को बढ़ावा देने प्रयास की बात कही। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने धमतरी में नालंदा परिसर स्थापित करने की घोषणा की है। यह परिसर विद्यार्थियों के लिए एक अत्याधुनिक ज्ञान केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां बिना बाधा के वे अपनी पढ़ाई पूरी कर सकेंगे। इसमें उच्चस्तरीय पुस्तकालय, डिजिटल संसाधन, आधुनिक अध्ययन सुविधाएं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष केन्द्र होंगें। इसके साथ ही जनता के मांग के अनुरूप सड़क चौड़ीकरण, गोकुलनगर, स्मार्ट सिटी सहित अन्य जरूरी कार्यों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण के लिए बजट में प्रस्ताव करेंगे और गोकुलनगर के विकास के लिए प्रयास शुरू हो गया है।

स्थानीय इंडोर स्टेडियम बना साक्षी, बड़ी संख्या में शहरवासी रहे मौजूद

नगरनिगम के महापौर के शपथ ग्रहण समारोह का साक्षी शहर का इंडोर स्टेडियम रहा। समारोह के दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों सहित शहर के गणमान्य नागरिक एवं महिलाएं मौजूद रहे। इस अवसर पर विभिन्न समाजों के प्रमुखों की भी उपस्थिति रही। समारोह में पूर्व विधायक धमतरी श्री कृपारम साहू, पूर्व विधायक सिहावा श्री श्रवण मरकाम, पूर्व महापौर श्रीमती अर्चना चौबे, एन पी गुप्ता आदि भी शामिल हुए और नवनियुक्त महापौर को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

  • Related Posts

    पश्चिम एशिया की परिस्थितियों पर मुख्यमंत्री की उच्चस्तरीय समीक्षाः वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कमिश्नर, आईजी और कलेक्टरों को दिए निर्देश

    पेट्रोलियम, गैस और उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता-अफवाहों से दूर रहने की अपील आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी करवाई के निर्देश आमजनों की सुविधा के लिए बनाया गया…

    Read more

    बीमारी से जंग और भाई के अधूरे सपनों को पूरा करने का साहस लिए अरुणाचल की अनाई ने जीता यादगार केआईटीजी स्वर्ण

      रायपुर, 28 मार्च 2026/ खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के पहले संस्करण के लिए रायपुर रवाना होने से कुछ ही दिन पहले अरुणाचल प्रदेश की 21 वर्षीय वेटलिफ्टर अनाई वांगसु…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….