Ro no D15139/23

रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़ रही रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’, 15 दिनों में 500 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. 15वें दिन भी फिल्म की कमाई मजबूत बनी हुई है और यह 500 करोड़ क्लब में एंट्री के बेहद करीब पहुंच चुकी है.

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है. रिलीज के 15वें दिन भी फिल्म की रफ्तार थमती नजर नहीं आ रही है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस गैंगस्टर ड्रामा ने साबित कर दिया है कि मजबूत कहानी, दमदार स्टारकास्ट और जबरदस्त एक्शन हो, तो दर्शक थिएटर तक खिंचे चले आते हैं.

500 करोड़ी क्लब के पास पहुंची फिल्म

Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, धुरंधर ने 15वें दिन करीब 22.5 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसके साथ ही भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन लगभग 483 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. मौजूदा रफ्तार को देखते हुए यह माना जा रहा है कि फिल्म 16वें दिन ही 500 करोड़ क्लब में एंट्री कर लेगी. सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी फिल्म का जलवा बरकरार है. धुरंधर का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 710.5 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. इसे इस साल की सबसे बड़ी हिंदी फिल्मों में गिना जा रहा है. अब यह विक्की कौशल की ‘छावा’ के बाद साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है.

इन फिल्मों को छोड़ चुकी है पीछे

कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर उतार-चढ़ाव झेल रहे रणवीर के लिए यह फिल्म एक बड़ा कमबैक साबित हुई है. माना जा रहा है कि अगर यही रफ्तार बनी रही, तो फिल्म जल्द ही ‘छावा’ के वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ सकती है. फिल्म ने अब तक कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. यह रजनीकांत की ‘2.0’ और सनी देओल की ‘गदर 2’ के ग्लोबल कलेक्शन को भी पीछे छोड़ चुकी है. हालांकि, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यह अभी भी रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ और पिछले साल की सुपरहिट ‘स्त्री 2’ से थोड़ा पीछे है.

  • Related Posts

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    श्रेया कालरा के दावे पर बोले- ‘बिल्कुल सच नहीं’, शिवांगी जोशी से ब्रेकअप पर कुशाल टंडन ने तोड़ी चुप्पी

    टीवी एक्टर कुशाल टंडन इन दिनों शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा को लेकर चर्चा में हैं. ‘लॉक अप 2’ में श्रेया कालरा ने दावा किया था कि कुशाल ने उन्हें…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!