Ro no D15139/23

पश्चिम बंगाल: दुर्गापुर में निजी मेडिकल कॉलेज की छात्रा से दुष्कर्म, पुलिस ने शुरू की जांच

दुर्गापुर । पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. एक निजी मेडिकल कॉलेज की दूसरे साल की छात्रा ने अपने साथ दुष्कर्म होने की शिकायत की है. यह घटना शुक्रवार की रात को हुई. पीड़िता ओडिशा के जलेश्वर की रहने वाली है और दुर्गापुर के शोभापुर इलाके के एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है.
शुक्रवार शाम साढ़े आठ बजे के करीब, छात्रा अपने एक दोस्त के साथ कॉलेज कैंपस से बाहर गई थी. उसके पिता के अनुसार, वे दोनों फुचका खाने के लिए बाहर आए थे. इसी दौरान एक युवक ने उसे जबरदस्ती अस्पताल के पीछे वाले सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पीड़िता को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी मेडिकल जांच की जा रही है. पुलिस ने इस मामले में कई लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है. इसमें पीड़िता के साथ आया युवक भी शामिल है. पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है.
जांच की स्थिति
फिलहाल पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. सूत्रों के मुताबिक, मामले की हर संभावित दिशा से जांच की जा रही है. सभी सबूतों को इकट्ठा कर रहे हैं और गवाहों के बयान दर्ज कर रहे हैं.

  • Related Posts

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महान समाज सुधारक महात्मा फुले का जीवन नैतिक साहस, आत्म चिंतन और समाज के हित के लिए अटूट समर्पण का प्रेरक उदाहरण है. महात्मा फुले को केवल उनकी संस्थाओं या…

    Read more

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद अब राज्य में नए सीएम को लेकर चर्चा और भी तेज हो गई है. शुक्रवार को शपथ ग्रहण…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब