Ro no D15139/23

मजदूरी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम रतन के

जगदलपुर, 29 जुलाई 2025/ बकावंड ब्लाक के जैतगिरी के श्री रतन चंदेल अब मजदूरी से आगे बढ़कर आत्म निर्भरता की ओर कदम बढ़ा चुके हैं। श्री रतन चंदेल के जीवन को आत्म निर्भरता की ओर आगे बढ़ाने में दन्तेश्वरी बुनकर सहकारी समिति ने बहुत अधिक सहायता की है। ग्राम जैतगिरी के निवासी 44 वर्षीय रतन चंदेल पहले मजदूरी का काम करते थे, जिससे उनके परिवार का भरण-पोषण मुश्किल हो रहा था। दो साल पहले जिला हाथकरघा कार्यालय जगदलपुर से संबद्ध दंतेश्वरी बुनकर सहकारी समिति मर्यादित जगदलपुर से जुड़ने के बाद उनके जीवन में एक महत्वपूर्ण बदलाव आया। बुनकर प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद, रतन चंदेल अब प्रतिदिन औसतन 17 मीटर कपड़े की बुनाई करते हैं, जिससे वे सालाना लगभग 6120 मीटर कपड़े का उत्पादन कर लेते हैं। इस नए कार्य से उनकी वार्षिक आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

श्री रतन चंदेल बताते हैं कि वर्ष 2024-25 में उन्हें लगभग 2 लाख रुपये की आमदनी हुई है, जिससे उनका परिवार अब खुशहाली से जीवन-यापन कर रहा है। श्री रतन चंदेल अपनी सफलता का श्रेय दंतेश्वरी बुनकर सहकारी समिति मर्यादित, जगदलपुर और जिला हाथकरघा कार्यालय जगदलपुर को देते हैं। वह अन्य बुनकरों को भी ईमानदारी और लगन से काम करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, ताकि वे भी इसी तरह का लाभ अर्जित कर सकें। वह उम्मीद करते हैं कि उन्हें समिति की अन्य योजनाओं का लाभ भी मिलता रहेगा। जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के इच्छुक युवाओं के लिए श्री रतन चंदेल की कहानी एक प्रेरणा है।

  • Related Posts

    बहनों की बेहतरी विष्णु भैया का मान, महतारी वंदन योजना की किश्त मिलने से उत्साहित हैं महिलाएं

    महतारी वंदन योजना से बबीता ठाकुर के जीवन में आई खुशहाली जगदलपुर, 25 अगस्त 2026/ महतारी वंदन योजना प्रदेश की माताओं बहनों के लिए आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है।…

    Read more

    एनआरएलएम की मदद से पेड़ना महिला समूह ने संवारी आत्मनिर्भरता की राह

    कैंटीन संचालन से बढ़ी आमदनी, हर माह 35 से 40 हजार रुपए की आय अर्जित कर रहीं समूह की महिलाएं रक्षाबंधन के पूर्व महतारी वंदन योजना की सहायता राशि देने के लिए…

    Read more

    NATIONAL

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध